Prabhat Chingari
उत्तराखंड

गुलदार हमले के पीड़ित परिवार को 6 लाख रुपए की मुआवजा राशि का चैक प्रदान किया

देहरादून, कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने मालसी रेंज के अन्तर्गत गल्जवाडी बीट के क्षेत्रान्तर्गत स्थित मराड़ी तोक गुर्जर बस्ती में गुलदार हमले के पीड़ित परिवार जनों को कैंप कार्यालय में 06 लाख रुपए की मुआवजा राशि का चैक प्रदान किया गया।
कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने कहा 04 लाख रुपए केंद्र सरकार तथा 02 लाख रुपए राज्य सरकार सरकार की तरफ से कुल 06 लाख रुपए की मुआवजा राशि पीड़ित परिवार वालों की दिया गया है। उन्होंने कहा संकट की इस घड़ी में प्रदेश सरकार पीड़ित परिवार के साथ खड़ी है।
गौरतलब है, कि घटना देहरादून वन प्रभाग की मालसी रेंज के अन्तर्गत गल्जवाडी बीट के क्षेत्रान्तर्गत स्थित मराड़ी तोक में रविवार सांय साढ़े छ से सात बजे के मध्य शौच करने अपने घर से कुछ दूरी पर आये एक 10 वर्षीय बच्चे पर हमला किया गया। जिसमें बच्चे की मृत्यु हो गयी थी।

इस अवसर पर बच्चे के पिता मीरहमजा, जोसफ, गुलाम रसूल, इब्राहिम, ग्राम प्रधान लीला शर्मा, ग्राम पंचायत सदस्य राजीव, आईएफएस डीएफओ देहरादून नितीश मणि त्रिपाठी, रेंज अधिकारी सतवेंदर पाल सिंह आदि उपस्थित रहे।

Related posts

जिलाधिकारी रुद्रप्रयाग की अध्यक्षता में एन0आई0सी0 कक्ष में जनपद स्तरीय नारकोटिक्स को-आर्डिनेशन की गोष्ठी का आयोजन हुआ।

prabhatchingari

भारतीय मानक ब्यूरो (BIS), देहरादून द्वारा द्विदिवसीय क्षमता विकास कार्यक्रम का आयोजन

cradmin

दीप ज्योति पर्व पर गूंजी वैदिक मंत्रध्वनि – विश्व शांति हेतु संपन्न हुआ हवन

cradmin

जी.आर.डी. देहरादून के अंतिम वर्ष के 77 छात्र-छात्राओं का बहुराष्ट्रीय कंपनियों में चयन

cradmin

केदारनाथ वन्य जीव प्रभाग के नागनाथ रेंज के जंगल धू-धू कर जल रहे

prabhatchingari

पीएनबी हरित परिवहन को बढ़ावा देने के लिए 8.30% की शुरुआती दर से ई-वाहन ऋण की पेशकश कर रहा है

cradmin

Leave a Comment