Prabhat Chingari
उत्तराखंड

महिला संबंधी अपराधों के प्रति चमोली पुलिस संवेदनशील, पुलिस अधीक्षक चमोली ने लिया महिला उपनिरीक्षकों का आदेश कक्ष

*महिला संबंधी अपराधों के प्रति चमोली पुलिस संवेदनशील, पुलिस अधीक्षक चमोली ने लिया महिला उपनिरीक्षकों का आदेश कक्ष*
चमोली ( प्रदीप लखेड़ा )
आज पुलिस अधीक्षक चमोली श्रीमती रेखा यादव द्वारा पुलिस कार्यालय में जनपद में तैनात सभी महिला उपनिरीक्षक जिनके द्वारा की जा रही विवेचनाओं में मुख्यतया महिला संबंधी अपराध जैसे पोक्सो, बलात्कार, छेड़खानी आदि की समीक्षा कर आदेश कक्ष लिया गया।
एसपी चमोली ने कहा कि महिला सुरक्षा के प्रति चमोली पुलिस संवेदनशील है। पुलिस अधीक्षक ने महिला संबंधी व पोक्सो एक्ट से संबंधित प्रकरणों की विवेचनाओं को गुणवत्तापूर्वक करने, दस्तावेजी साक्ष्य का संकलन, आयु निर्धारण से संबंधी मार्गदर्शन दिया।
महिलाओं के विरूद्ध होने वाले बलात्कार, छेड़खानी एवं पोक्सो एक्ट के मामलों की जांच/विवेचना महिला पुलिस अधिकारियों द्वारा ही की जाती है, इसलिए हमारे पुलिस अधिकारी एवं विवेचक पीडित के प्रति संवेदनशील हो।
पुलिस का कार्य पीडित की मदद करना, उसे न्याय दिलाना और कानून के अनुसार कार्य करना है।
महिला विवेचकों को मुख्य तौर पर पीडिता को मेडिकल कराने में मेड़िकल कराने में जो मेडिकल संबंधी समस्या आ रही है उन समस्याओं का निदान कराने हेतु जिला चिकित्सालय से आयी महिला चिकित्सकों द्वारा मार्गदर्शन दिया गया। जिसमें महिला चिकित्सकों द्वारा मेडिकल क्षेत्र की बाते बतायी गयी तथा महिला विवेचकों द्वारा मेडिकल के दौरान आने वाली समस्याओं के बारे में अवगत कराया गया।

Related posts

लोकतांत्रिक परंपराओं का पालन और सदन में सहयोग विपक्ष की भी जिम्मेदारी

prabhatchingari

पिथौरागढ़। सीएम पुष्कर सिंह धामी ने गुरूवार को डीडीहाट में भाजपा लोकसभा प्रत्याशी अजय टम्टा के समर्थन में रोड शो किया। इस दौरान जनसभा को संबोधित करते हुए सीएम धामी ने कुमाऊंनी में ही लोगों से संवाद किया और कहा कि पांचों लोकसभा सीटो पर कमल खिलेगा और मोदी जी एक बार फिर प्रधानमंत्री बनेगें। सीएम धामी ने भाजपा लोकसभा प्रत्याशी अजय टम्टा के समर्थन में आज पिथौरागढ़ जिले के डीडीहाट में रोड शो किया। इसके बाद सीएम ने रामलीला मैदान में चुनावी सभा को संबोधित किया। इस दौरान सीएम धामी ने कहा कि इस बार उत्तराखंड तैयार लग रहा है और बीजेपी एक बार फिर से पांचों सीटों पर जीत हासिल करने जा रही है। बता दें कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को राजस्थान, उत्तरप्रदेश और जम्मू कश्मीर के प्रमुख स्टार प्रचारकों में भी शामिल किया गया है। भाजपा धामी सरकार के समान नागरिक संहिता, सख्त नकल विरोधी कानून, दंगा रोधी कानून, लैंड जिहाद, जबरन धर्मांतरण रोकने के कानून को राष्ट्रीय स्तर पर भुनाएगी।

prabhatchingari

सिंचाई एवं लघु सिंचाई विभाग की समीक्षा बैठक

cradmin

होंडा मोटरसाइकिल ने लॉन्च किया नया 2025 यूनिकॉर्न ‘Be A Wing Rider’

prabhatchingari

Dmदेहरादून ने देर रात शहर की सड़कों का निरीक्षण …

prabhatchingari

ग्राफिक एरा की साइकिल रैली

cradmin

Leave a Comment