Prabhat Chingari
उत्तराखंडराजनीती

विकसित भारत संकल्प यात्रा के तहत नगर पालिका गोपेश्वर द्वारा सगर गांव में कार्यक्रम आयोजित

*विकसित भारत संकल्प यात्रा के तहत नगर पालिका गोपेश्वर द्वारा सगर गांव में कार्यक्रम आयोजित*
चमोली ( प्रदीप लखेड़ा )
विकसित भारत संकल्प यात्रा के तहत नगर पालिका गोपेश्वर द्वारा सगर गांव में कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमें सभी विभागों के अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहे। कार्यक्रम में बाल विकास विभाग, अक्षय ऊर्जा विभाग, स्वास्थ्य विभाग गैस एजेंसी गोपेश्वर, भारतीय डाक विभाग आदि सभी विभागों के स्टाल लगे थे। इन स्टालों के माध्यम से केंद्र सरकार एवं राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं जानकारी क्षेत्रीय जनता को दी जा रही थी। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में विकसित भारत संकल्प यात्रा के जिला समन्वयक एवं कर्मकार कल्याण बोर्ड उत्तराखंड सरकार में सदस्य कृष्णमणि थपलियाल रहे।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए श्री थपलियाल ने केंद्र सरकार एवं राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं के बारे में विस्तार से बताया और कहां की भाजपा सरकार द्वारा केंद्र सरकार एवं राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को जनता के अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति तक पहुंचाने एवं 2047 में भारत को विकसित राष्ट्र बनाने के लिए यह विकसित भारत संकल्प यात्रा निकाली जा रही है। साथ ही श्री थपलियाल ने नगर पालिका परिषद गोपेश्वर को एवं समस्त विभागों के उपस्थित अधिकारी कर्मचारियों को सरकार की योजनाओं को जनता तक पहुंचाने के लिए धन्यवाद किया। कार्यक्रम में जिला कोऑपरेटिव बैंक के अध्यक्ष गजेंद्र सिंह रावत, पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष संदीप रावत , पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती पुष्पा पासवान, भाजपा जिला महामंत्री कुलदीप सिंह वर्मा, पारुल असवाल, नगर पालिका सभासद, विनोद कनवासी ,भाजपा गोपेश्वर नगर मंडल के अध्यक्ष महेंद्र राणा आदि उपस्थित रहे! कार्यक्रम का संचालन नगर पालिका के सुरेंद्र सिंह पवार ने किया। कार्यक्रम में सगर गांव, गंगोल गांव, देवलधार आदि नजदीकी गांव के ग्रामीण भारी संख्या में उपस्थित रहे।

Related posts

नशा तस्करों पर एएनटीएफ का हंटर, 105 ग्राम हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार

cradmin

सामाजिक सुरक्षा योजना के तहत राजकीय महाविद्यालय तलवाड़ी में कार्यशाला का आयोजन*

prabhatchingari

एसडीआरएफ का साहसिक रेस्क्यू: 150 मीटर गहरी खाई में गिरे ट्रक से दो घायलों को सुरक्षित निकाला

prabhatchingari

निकाय चुनाव को लेकर जनता से राय मांगेगी मूल निवास, भू कानून संघर्ष समिति

prabhatchingari

मुख्यमंत्री ने दून अस्पताल में भर्ती वरिष्ठ पत्रकार मोहन भुलानी का हालचाल जाना…

cradmin

मुख्यमंत्री धामी ने 1035 सहायक अध्यापकों को सौंपे नियुक्ति पत्र, बोले– शिक्षक हैं उत्तराखंड के भविष्य के शिल्पकार

cradmin

Leave a Comment