Prabhat Chingari
उत्तराखंडधर्म–संस्कृति

मुख्य सचिव से मिले बीकेटीसी अध्यक्ष अजेंद्र, केदारनाथ में विश्राम गृह व रैन सेल्टर के निर्माण हेतु मांगी भूमि

देहरादून। बदरीनाथ – केदारनाथ मंदिर समिति (बीकेटीसी) अध्यक्ष अजेंद्र अजय ने आज मुख्य सचिव राधा रतूड़ी से भेंट कर आगामी यात्रा व्यवस्थाओं को लेकर चर्चा की। उन्होंने केदारनाथ धाम में रिकॉर्ड संख्या में यात्रियों के आवागमन को देखते हुए आवासीय सुविधा में विस्तार की आवश्यकता बताई। उन्होंने यात्री सुविधाओं के दृष्टिगत केदारनाथ धाम में विश्राम गृह व रैन सेल्टर के निर्माण हेतु बीकेटीसी को भूमि उपलब्ध कराने का अनुरोध किया।

अजेंद्र ने कहा कि वर्ष 2013 की आपदा से पूर्व केदारनाथ धाम में बीकेटीसी के कई यात्री विश्राम गृह और भवन अवस्थित थे। मगर आपदा में ये सभी ध्वस्त हो गए थे। केदारनाथ धाम के पुनर्निर्माण के लिए मास्टर प्लान के तहत चल रहे कार्यों हेतु बीकेटीसी की सारी भूमि अधिग्रहित कर ली गयी है। वर्तमान में बीकेटीसी के पास कोई भी विश्राम गृह नहीं है। इस कारण कई कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है। उन्होंने मुख्य सचिव से केदारनाथ मंदिर परिसर के समीप भूमि उपलब्ध कराने का अनुरोध किया, ताकि वहां पर पर्याप्त कक्षों वाले एक विश्राम गृह का निर्माण किया जा सके। अजेंद्र ने मुख्य सचिव से केदारनाथ हेलिपैड के समीप भी बीकेटीसी को भूमि उपलब्ध कराने के लिए कहा, जिस पर बीकेटीसी अपने संसाधनों से एक हॉलनुमा ढांचा तैयार कराएगी। इस प्री फेब्रिकेटेड ढांचे में अलाव इत्यादि की व्यवस्था की जाएगी। ताकि आर्थिक दृष्टि से कमजोर तीर्थ यात्री वर्षा व बर्फवारी के समय इसका उपयोग कर सकें। बीकेटीसी अध्यक्ष ने केदारनाथ धाम में गढ़वाल मंडल विकास निगम (जीएमवीएन) के विश्राम गृह को उच्चीकृत किए जाने की आवश्यकता पर भी जोर दिया। इसके अलावा उन्होंने केदारनाथ धाम में रुद्रप्रयाग जिला प्रशासन द्वारा आवंटित किए जाने वाली टेंट कालोनी के लिए सुव्यवस्थित नीति बनाये जाने की जरुरत भी बताई।

Related posts

महाराज ने बाघ के हमले में मारी गई श्रीकोट निवासी रिया के प्रति संवेदना व्यक्त की

cradmin

नवनियुक्त पुलिस अधीक्षक सर्वेश पंवार (IPS) ने संभाली जनपद चमोली की कमान*

prabhatchingari

देर रात तक सड़कों पर पुलिस की सख्ती, संदिग्धों से पूछताछ तेज

cradmin

श्रमिक की जेब में रखा मोबाइल फटा, विस्फोट में टांग झुलसी…

prabhatchingari

श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल में सभी गर्भवती महिलाओं को निःशुल्क डिलीवरी की सुविधा

prabhatchingari

एनीटाईम फिटनैस ने देहरादून में अपने दूसरे क्लब के लॉन्च के साथ उत्तराखण्ड में किया विस्तार

cradmin

Leave a Comment