Prabhat Chingari
उत्तराखंडराजनीती

तीनों लोकसभा सीटों पर हाईकमान ने प्रत्याशियों को रिपीट कर दूसरी बार जताया विश्वास*

देहरादून,नई दिल्ली। लोकसभा चुनाव 2024 के लिए भाजपा ने 195 उम्मीदवारों की पहली सूची जारी कर दी है। सूची में लिस्ट में पीएम मोदी समेत 34 केंद्रीय मंत्रियों के नाम शामिल हैं। पहली लिस्ट में 28 महिलाएं, 47 युवा, 27 एससी, 18 एसटी और 57 ओबीसी प्रत्याशी हैं।

सूची में उत्तराखंड की तीन सीटों अल्मोड़ा, टिहरी गढ़वाल और नैनीताल-उधमसिंह नगर सीट पर भाजपा ने लोकसभा प्रत्याशियों का एलान किया है। अल्मोड़ा लोकसभा सीट से अशोक टम्टा, नैनीताल-उधमसिंह नगर से अजय भट और टिहरी गढ़वाल से माला राज्यलक्ष्मी शाह को रिपीट किया गया है।

पहली सूची में उत्तर प्रदेश की 51, पश्चिम बंगाल की 20, मध्य प्रदेश की 24, गुजरात की 15, राजस्थान की 15, केरल की 12, तेलंगाना की 9, असम की 11, झारखंड की 11, छत्तीसगढ़ की 11, दिल्ली की 5, जम्मू-कश्मीर की 2, उत्तराखंड की 3, अरुणाचल की 2, गोवा की 1, त्रिपुरा की 1, अंडमान की 1, दमन और दीव की 1 सीटों के लिए उम्मीदवारों के नाम शामिल हैं।

Related posts

कार्बेट नेशनल पार्क में सीएम धामी ने किया जंगल सफारी का अनुभव, ‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान के तहत हुआ 1000 से अधिक पौधारोपण

cradmin

307 विद्यालयों में स्मार्ट क्लास तो 165 में बनेगी आईसीटी लैब

prabhatchingari

राजकीय महाविद्यालय प्राध्यापक महासंघ की वार्षिक बैठक हुई संपन्न*

prabhatchingari

अग्निवीर वायु भर्ती के लिए बढ़ी समयसीमा,

prabhatchingari

ग्राफिक एरा के शार्दुल को स्कीइंग में स्वर्ण पदक…

cradmin

बुग्यालों में हो कम से कम मानवीय हस्तक्षेप: सीडीओ

cradmin

Leave a Comment