Prabhat Chingari
उत्तराखंडखेल–जगत

पर्वतारोही स्कीइंग के लिये डेफ ओलंपिक विंटर गेम्स में चयन हुई: अमीषा चौहान

उत्तराखंड के धनोल्टी तहसील के भनस्वाड़ी गांव निवासी एवरेस्ट पर्वत फ़तेह करने वाली, पर्वतारोही स्कीइंग खिलाड़ी अमीषा चौहान का चयन डेफ ओलंपिक विंटर गेम्स के लिए हुआ है। वह एल्पाइन स्कीइंग प्रतिस्पर्धा में भाग लेंगी। इस बार डेफ ओलंपिक विंटर गेम टर्की में आयोजित हो रहे हैं, जिसका समापन आगामी 12 मार्च को होगा। मनीषा इन गेम्स में भाग लेनी वाली भारत की एकमात्र महिला खिलाडी हैं। हमें गर्व है उत्तराखंड की बेटी ने नाम यह उपलब्धि जुडी है अमीषा ने 2017 में अफ्रीका के सबसे ऊंचे पर्वत किलिमंजारो पर आरोहण किया। 2018 में यूरोप के ऊंचे पर्वत शिखर माउंट अलब्रस पर तिरंगा फहराया। 23 मई 2019 को सबसे ऊंची पर्वत चोटी माउंट एवरेस्ट फतह किया। अमीषा सिर्फ पर्वत श्रृंखलाओं को ही फतह नहीं करती हैं बल्कि वे स्कीइंग गेम्स में भी अपना हुनर दिखा रही हैं मार्च 2020 में पहले खेलो इंडिया विंटर गेम में अल्पाइन स्कीइंग नेशनल चैंपियनशिप में कांस्य पदक जीता था। अब डेफ ओलंपिक विंटर गेम में चयन होने पर उसके नाम एक और उपलब्धि जुड़ गई है। मनीषा के पिता रविंद्र सिंह चौहान भारतीय सेना से सूबेदार मेजर रैंक से रिटायर हुए हैं।

Related posts

ब्लेंडर्स प्राइड मिस उत्तराखंड के तहत ‘फ्रेश फेस सब टाइटल’ का आयोजन

prabhatchingari

न्यायालय से फरार 12 वारंटी पुलिस के शिकंजे में

cradmin

बाह्य सहायतित योजनाओं के लिए नई कार्ययोजना तैयार करें: मुख्य सचिव

cradmin

अलकनंदा नदी का जल स्तर बढ़ने से एनटीपीसी साइट श्रमिकों में मची अफरातफरी

prabhatchingari

लोक जनशक्ति पार्टी रामविलास उत्तराखंड ने गिरधारी लाल साहू को उनके वचनों के लिए बिहार की जनता से माफी मांगने को कहां। 

cradmin

धामी मंत्रिमंडल का जल्द हो सकता है विस्तार।

cradmin

Leave a Comment