Prabhat Chingari
धर्म–संस्कृति

विश्व सांस्कृतिक धरोहर रम्माण मेले का आयोजन 25 अप्रैल को सलूड़ डुंग्रा गांव में होगा

*विश्व सांस्कृतिक धरोहर रम्माण मेले का आयोजन 25 अप्रैल को सलूड़ डुंग्रा गांव में होगा*
चमोली ( प्रदीप लखेड़ा )
विश्व सांस्कृतिक धरोहर रम्माण मेले का आयोजन 25 अप्रैल को सलूड़ डुंग्रा गांव में होगा। शनिवार को बैसाखी पर्व पर क्षेत्रपाल देवता के मंदिर में विधि-विधान के साथ पंचायती पुरोहितों ने रम्माण मंचन के मुख्य आयोजन की तिथि की घोषणा की।
जोशीमठ ब्लॉक के सलूड़ डुंग्रा में हर साल होने वाले रम्माण की तिथि शनिवार को ग्रामीणों की मौजूदगी में निर्धारित की गई। परंपरानुसार बैसाखी पर्व पर पूर्वाह्न 11 बजे डुंग्रा गांव से ढोल दमाऊं के साथ भूम्याल क्षेत्रपाल देवता के निशाणों को सलूड़ गांव लाया गया। इस दौरान मंदिर में धार्मिक अनुष्ठान हुआ जिसके बाद रम्माण के मुख्य आयोजन की तिथि घोषित की गई। रम्माण मेले के संयोजक डॉ. कुशल भंडारी ने बताया कि रम्माण का मंचन 25 अप्रैल को होगा। 15 से 24 अप्रैल तक तक क्षेत्रपाल देवता सलूड़-डुंग्रा गांव के भ्रमण पर रहेंगे और 25 की रात को मंदिर में मुखौटा नृत्य होगा। इस मौके पर मंदिर समिति के अध्यक्ष शरत सिंह बागड़ी, भरत सिंह पंवार, रणवीर सिंह, प्रदीप, रघुवीर नेगी, पंकज बैंजवाल, लक्ष्मण सुंदरियाल, देवता के अवतारी पुरुष दलबीर सिंह, पूर्णानंद सती, रघुनाथ सिंह और विकेश कुंवर आदि मौजूद रहे।

Related posts

आज का भविष्यफल: तीन राशियों पर मेहरबान भाग्य, एक को रहना होगा सतर्क

cradmin

संस्कृत विश्वविद्यालय व श्री देव सुमन के बीच नवाचार, शोध एवं शैक्षणिक गतिविधियों को प्रोत्साहित एवं बढ़ावा देने के उद्देश्य से हुआ समझौता

prabhatchingari

होलिका दहन का शुभ मुहूर्त व उपाय, ज्योतिषाचार्य मंजू जोशी द्वारा सटीक विश्लेषण

prabhatchingari

आज का दिन कैसा रहेगा? पंचांग के साथ पढ़ें दैनिक राशिफल

cradmin

हेमकुंड साहिब के कपाट आगामी 10 अक्टूबर को बंद होने जा रहे हैं*

prabhatchingari

बदरीनाथ धाम में आठ दिनों में रिकॉर्ड 120757 तीर्थयात्रियों ने किए दर्शन

prabhatchingari

Leave a Comment