Prabhat Chingari
उत्तराखंड

युवा महोत्सव के लिए प्रदेश का 72 सदस्यीय दल रवाना*

देहरादून, स्वामी विवेकानंद जयंती पर दिल्ली में आयोजित होने वाले 28 वें राष्ट्रीय युवा महोत्सव में शामिल होने के लिए उत्तराखंड से 72 युवाओं का दल गुरुवार को रवाना हो गया। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और युवा कल्याण मंत्री रेखा आर्या ने हरी झंडी दिखाकर दल की बस को रवाना किया।

राष्ट्रीय स्तर पर युवा महोत्सव का आयोजन दिल्ली के भारत मंडपम में 10 जनवरी से 12 जनवरी तक होना है। इस दौरान कई तरह के सांस्कृतिक और बौद्धिक आयोजन किए जाएंगे। इसमें देश के सभी प्रदेशों की टीमें शामिल हो रही हैं। इसमें शिरकत करने के लिए उत्तराखंड से 72 प्रतिभाशाली युवाओं की टीम दिल्ली गई है।

युवा कल्याण मंत्री रेखा आर्या ने बताया कि इस टीम में संगीत, लोक नृत्य, लेखन, डिबेट समेत अनेक विधाओं में पारंगत युवा शामिल है, जो वहां विभिन्न सांस्कृतिक और बौद्धिक आयोजनों में हिस्सेदारी करेंगे।

मंत्री रेखा आर्या ने कहा कि इस टीम ने युवा महोत्सव के लिए लंबे समय से तैयारी की है, उम्मीद है कि टीम का राष्ट्रीय स्तर पर प्रदर्शन शानदार रहेगा। मंत्री रेखा आर्या ने टीम को बेहतर प्रदर्शन करने और आयोजन में पहला स्थान करने की शुभकामनाएं दी।

इस अवसर पर विशेष सचिव अमित सिन्हा, एसके जयराज, अजय अग्रवाल समेत अन्य आला अधिकारी मौजूद रहे।

Related posts

लोक सभा चुनाव के दृष्टिगत दून पुलिस व अर्द्धसैनिक बलों के साथ किया फ्लैग मार्च…..

prabhatchingari

आई.आई.टी. दिल्ली, बिगशिप टेक्नोलॉजीज एवं जी.आर. डी. मिलकर करेंगे बौद्धिक संपदा नवाचार और प्रौद्योगिकी हस्तांतरण के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य

prabhatchingari

स्किल हब सहसपुर को एक माह में पूर्ण क्षमता से संचालित करने के निर्देश

cradmin

“एक पृथ्वी, एक स्वास्थ्य के लिए योग” थीम के साथ बदरीनाथ, केदारनाथ एवं ज्योतिर्मठ में भव्य आयोजन

cradmin

बर्फबारी के बीच दुर्गम गांव पहुंचे ग्राफिक एरा के डॉक्टर

cradmin

देवभूमि से सामने आई The Kerala Story जैसी घटना, युवती ने छात्रा पर बनाया धर्म परिवर्तन का दबाव…

prabhatchingari

Leave a Comment