Prabhat Chingari
उत्तराखंडखेल–जगत

शरणागति यमुना आश्रम में राधाष्टमी महोत्सव का भव्य आयोजन

 

नैनबाग। शरणागति यमुना आश्रम बागी (लुधेरा) में राधाष्टमी महोत्सव बड़े ही धूमधाम और भक्तिमय वातावरण में संपन्न हुआ।

कार्यक्रम का शुभारंभ राधा नाम संकीर्तन से हुआ। इसके उपरांत राधा-कृष्ण की अलौकिक झांकी निकाली गई, जिसका भक्तजनों ने फूलों की वर्षा कर स्वागत किया। पूरे क्षेत्र में “राधे-राधे” और “श्याम सुंदर की जय” के उद्घोष गूंजते रहे।

झांकी दर्शन के साथ ही भक्तगण भक्ति रस में सराबोर होकर झूमते-नाचते रहे। संगीतमय भजनों ने कार्यक्रम में आध्यात्मिकता का रंग भर दिया।

महोत्सव का मुख्य आकर्षण राधा-कृष्ण की सजीव झांकी रही, जिसने उपस्थित श्रद्धालुओं को भावविभोर कर दिया। आयोजन के समापन पर विशाल भंडारे का आयोजन किया गया, जिसमें सैकड़ों भक्तजनों ने प्रसाद ग्रहण कर पुण्य लाभ प्राप्त किया।

Related posts

हर घर तक हर दिन जल—डीएम ने कसी कमर

cradmin

प्रदेश का पहला ट्रांसजेंडर फूड ट्रक

prabhatchingari

उत्तराखंड के शशांक ने एशियन पावरलिफ्टिंग चैंपियनशिप में जीते तीन पदक, देश का नाम किया रोशन

cradmin

मुख्यमंत्री धामी ने पेश किया 5315 करोड़ का अनुपूरक बजट, विपक्ष का हंगामा

cradmin

ग्राफिक एरा मेडिकल कॉलेज ने रचा नया कीर्तिमान, एनएबीएच के सभी 600 मानकों पर सफल

cradmin

क्लब महिंद्रा ने जिम कॉर्बेट में दूसरा रिज़ॉर्ट लॉन्च कर बढ़ाया अपना पोर्टफोलियो

cradmin

Leave a Comment