Prabhat Chingari
उत्तराखंडधर्म–संस्कृति

भद्राज मंदिर त्याड़े डांडे में हुआ भव्य धार्मिक आयोजन

श्रद्धालुओं ने की पैदल यात्रा, जौनपुरी नृत्य से गूंजा मंदिर परिसर

नैनबाग , तहसील नैनबाग के जयद्वार क्षेत्र स्थित प्रसिद्ध भद्राज मंदिर (त्याड़े डांडे) में भव्य पूजापाठ व धार्मिक आयोजन श्रद्धा व उल्लास के साथ संपन्न हुआ। कार्यक्रम में सैकड़ों श्रद्धालुओं ने भाग लिया और पैदल यात्रा कर भद्राज देवता के दर्शन किए।

श्रद्धालुओं ने पारंपरिक जौनपुरी वेशभूषा में सजधज कर मंदिर परिसर में लोक नृत्य की सुंदर प्रस्तुति दी। पूरा वातावरण “जय भद्राज देवता” के जयकारों से गुंजायमान हो उठा और परिसर भक्ति-भाव में रंग गया।

मंदिर समिति द्वारा आयोजन में सहयोग देने वाले भक्तों को सम्मानित किया गया। समिति अध्यक्ष सुनील पंवार ने सभी श्रद्धालुओं का आभार जताया।

इस अवसर पर समिति सचिव दिनेश तोमर, अर्जुन पंवार, पुजारी जबर सिंह पंवार, राजेश लेखवार, अजय कैंतुरा, अरविंद रावत (बिन्नी), ग्राम प्रधान जयद्वार धिरेन्द्र वर्मा, ग्राम प्रधान पाब सुरेश कैंतुरा, दिनेश कैंतुरा, जगमोहन पंवार सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे ।

Related posts

श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय की ओर से मुख्यमंत्री धामी का जोरदार स्वागत

prabhatchingari

ड्रंक एंड ड्राइव तथा रेश ड्राइविंग के विरुद्ध दून पुलिस की ताबड़तोड़ कार्यवाही

prabhatchingari

रूफटॉप आर्गेनिक बागवानी के प्रोत्साहन के लिए पंजाब नैशनल बैंक ने लॉंच की डिजिटल ऋण “पीएनबी गृह वाटिका”

cradmin

शिक्षा विभाग का बनेगा ‘मानव सम्पदा’ पोर्टलः डॉ. धन सिंह रावत

prabhatchingari

अभाविप राष्ट्रीय अधिवेशन के दूसरे दिन चिंतन, उद्बोधन और पाँच समानांतर सत्रों की सार्थक शुरुआत

cradmin

विश्व खाद्य दिवस पर आयुक्त डॉ आर राजेश कुमार ने कहा सुरक्षित आहार स्वास्थ्य का आधार,राज्य में चारधाम यात्रा मार्ग पर विशेष अभियान चलाने को दिए दिशा निर्देश

prabhatchingari

Leave a Comment