Prabhat Chingari
उत्तराखंडदुर्घटना

जेसीबी पर बोल्डर गिरने से व्यक्ति की मौके पर मौत, SDRF ने किया शव बरामद

पिथौरागढ़:
अस्कोट के माध्यम से SDRF टीम को सूचना मिली कि बसतड़ी रोड में पष्मा नामक स्थान पर एक जेसीबी के ऊपर मलवा गिर गया है, जिसमें रेस्क्यू हेतु एसडीआरएफ टीम की आवश्यकता है।

उक्त सूचना पर पोस्ट अस्कोट से एसडीआरएफ टीम अपर उप निरीक्षक सुंदर सिंह बोरा के नेतृत्व में आवश्यक रेस्क्यू उपकरणों के तत्काल घटनास्थल के लिए रवाना हुई।

SDRF टीम द्वारा घटनास्थल पर पहुंचकर ज्ञात हुआ कि पष्मा नामक स्थान पर सड़क निर्माण कार्य के दौरान अचानक पहाड़ी से विशाल बोल्डर गिर गये, जिससे जेसीबी मशीन उसकी चपेट में आ गई। इस हादसे में जेसीबी में सवार व्यक्ति की मौके पर ही मृत्यु हो गई थी।

SDRF टीम द्वारा तत्काल उपकरणों की सहायता से सावधानीपूर्वक जेसीबी मशीन को काटकर कड़ी मशक्कत के बाद उक्त व्यक्ति के शव को बाहर निकाला तथा आवश्यक कार्रवाई हेतु जिला पुलिस के सुपुर्द किया गया।

*मृतक का नाम*
कमलेश पुत्र श्री हीरामणि,उम्र 25 वर्ष, निवासी नंदप्रयाग चमोली।

Related posts

बद्रीनाथ विधानसभा उपचुनाव को लेकर भाजपा प्रवासी कार्यकर्ताओं की एक महत्वपूर्ण बैठक

prabhatchingari

शनि कृपा से किन राशियों को लाभ, किसे बरतनी होगी सावधानी

cradmin

बिना चीरा लगाए ड्यूल ट्रांसकैथेटर वाल्व रिप्लेसमेंट की चुनौतीपूर्ण प्रक्रिया को अंजाम दिया

cradmin

जिल के तीन दिवसीय दौरे पर पहुंचे जनपद के प्रभारी सचिव दीपेन्द्र चौधरी, विभिन्न विकास कार्यो का किया स्थलीय निरीक्षण

prabhatchingari

श्रीमहंत देवेन्द्र दास जी महाराज ने संगत के साथ दी लंगर सेवा

cradmin

एन.डी. तिवारी की जयंती पर कांग्रेस मुख्यालय में श्रद्धांजलि सभा

cradmin

Leave a Comment