Prabhat Chingari
उत्तराखंडजीवन शैली

फट जा पंचधार’ का भावपूर्ण एकल नाट्य प्रदर्शन हुआ आयोजित

देहरादून: फिक्की लेडीज ऑर्गनाइजेशन (फ्लो) ने केएसएम फिल्म प्रोडक्शंस के सहयोग से आज ओलंपस हाई स्कूल ऑडिटोरियम में विद्या सागर नौटियाल द्वारा लिखित ‘फट जा पंचधार’ के एकल थिएटर प्रदर्शन की मेजबानी करी। यह शो कुसुम पंत द्वारा अभिनीत मुख्य पात्र ‘रक्खी’ के संघर्षों का एक मनोरम चित्रण था। संभव मंच परिवार की ओर से अभिषेक मैंदोला के निर्देशन में नाट्य प्रस्तुति दी गई।

‘फट जा पंचधार’ में रक्खी नाम की एक युवा लड़की की कहानी दर्शायी गयी है, जो हिमालय में बसे एक छोटे से गाँव में रहती है जो ‘पंचधार’ शिखर से घिरा हुआ है। वह अपने जीवन में भेदभाव, गरीबी, क्रूरता और वस्तुकरण जैसे संघर्षों से जूझती आ रही है। जब वह अपने संघर्षों का बोझ सहन नहीं कर पाती, तो वह उनसे मुक्ति के लिए पहाड़ों को बुलावा देती है।

मौजूद सभी दर्शक कुसुम पंत के सशक्त चित्रण से मंत्रमुग्ध हो गए, जिसने ‘रक्खी’ के जीवन की कठिनाइयों और मुश्किलों को जीवंत कर दिया।

शो के बारे में अपने विचार साझा करते हुए, केएसएम फिल्म प्रोडक्शंस के संस्थापक, कुनाल शमशेर मल्ला ने कहा, “हमें ‘फट जा पंचधार’ के भावपूर्ण नाट्य प्रदर्शन का हिस्सा होने पर बेहद ख़ुशी है। यह नाटक महत्वपूर्ण सामाजिक मुद्दों पर प्रकाश डालता है और एक इंसान की मनोभावना की ताकत पर ज़ोर देता है।”

आगे बोलते हुए, फिक्की फ्लो उत्तराखंड की चेयरपर्सन और प्रिंसिपल ओलंपस हाई, अनुराधा मल्ला ने कहा, “आज का यह थिएटर प्रदर्शन सहानुभूति को बढ़ावा देने में स्टोरी टेलिंग की शक्ति का एक आदर्श उदाहरण था।”

कार्यक्रम में शहर के थिएटर प्रेमियों ने भाग बढ़ चढ़ कर लिया।

Related posts

ऑपरेशन सिंदूर के बाद दून पुलिस हाई अलर्ट पर

prabhatchingari

उत्तराखंड से,अयोध्या के लिए चलाई गई ‘आस्था स्पेशल’ ट्रेनें, जानें टाइमिंग

prabhatchingari

सुभाषनगर–क्लेमेंटाउन मार्ग पर गड्ढों की समस्या से विधायक अवगत, जल्द होगा समस्या का समाधान

cradmin

नीट परीक्षा में आकाश इंस्टिट्यूट के छात्र ने उत्तराखंड में पहला स्थान प्राप्त किया!

prabhatchingari

टीएचडीसी इंडिया लिमिटेड को जनसंपर्क के क्षेत्र में किए गए कार्यों के लिए प्रथम पुरस्कार से सम्मानित किया गया

prabhatchingari

तुलाज़ इंस्टिट्यूट में संगीत, नृत्य और ‘तुलाज़ गॉट टैलेंट’ के साथ फ्रेशर्स का स्वागत

cradmin

Leave a Comment