Prabhat Chingari
उत्तराखंडदुर्घटना

नारायणबगड़ के अन्तर्गत गडसिर गांव की घास लेने गई महिला की खाई में गिरकर दर्दनाक मौत,गांव में शोक की लहर*

⊆*नारायणबगड़ के अन्तर्गत गडसिर गांव की घास लेने गई महिला की खाई में गिरकर दर्दनाक मौत,गांव में शोक की लहर*
चमोली ( प्रदीप लखेड़ा (
विकासखंड नारायणबगड़ के अन्तर्गत गडसिर गांव की एक महिला की जंगल में घास लेने के दौरान गहरी खाई में गिरने से दर्दनाक मौत हो गई।
महिला की पहचान 36 वर्षीय कृष्णा देवी पत्नी मनवीर सिंह के रूप में हुई है,प्राप्त जानकारी के अनुसार कृष्णा देवी गांव की अन्य महिलाओं के साथ पटोरी के जंगल में घास काटने गई थी, इसी दौरान अचानक पैर फिसलने से वह संतुलन खो बैठी और गहरी खाई में जा गिरी, साथ में मौजूद महिलाओं ने तुरंत गांव में सूचना दी, जिसके बाद ग्रामीणों ने तहसील प्रशासन को जानकारी देकर मदद की मांग की। घटना की जानकारी मिलते ही राजस्व पुलिस और डीडीआरएफ की टीम राहत-बचाव उपकरणों के साथ घटनास्थल पर पहुंची, टीम ने गहरी खाई में उतरकर काफी मशक्कत के बाद महिला के शव को बाहर निकाला।
मौके पर पहुंचे उपजिलाधिकारी थराली पंकज भट्ट ने बताया कि शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए उपजिला अस्पताल कर्णप्रयाग भेजा गया है, उन्होंने परिजनों को ढांढस बंधाते हुए हर संभव मदद का आश्वासन दिया, गांव में इस दुखद घटना से शोक की लहर है, ग्रामीणों ने प्रशासन से वन क्षेत्रों में जाने वाली महिलाओं की सुरक्षा को लेकर पुख्ता इंतजाम किए जाने की मांग की है।

Related posts

उम्मीदों के नए सफर का आगाज़ ग्राफिक एरा हिल में नए सत्र की शुरुआत, नवचेतना और ऊर्जा के साथ छात्र पहुंचे कैंपस

cradmin

टिहरी जनपद में भाजपा महिला मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष  रुचि भट्ट का दो दिवसीय प्रवास सफलतापूर्वक संपन्न

cradmin

यमुनोत्री व गंगोत्री धाम के कपाट श्रद्धालुओं के लिए खुले

prabhatchingari

पितृऋण से विमुख हुआ मानव पतन की ओर जाता है : स्वामी रसिक महाराज

cradmin

ज्योतिर्मठ से लापता महिला को पुलिस ने चंडीगढ़ से सकुशल बरामद कर किया परिजनों के सुपुर्द

cradmin

परम पूज्य आचार्य 108 श्री सौरभ सागर जी महाराज का भव्य मंगल प्रवेश एवं वर्षायोग का शुभारंभ

cradmin

Leave a Comment