Prabhat Chingari
उत्तराखंडशिक्षा

आकाश एजुकेशनल ने एंथे 2025 किया लॉन्च – छात्रों को बनाएगा भविष्य का प्रॉब्लम सॉल्वर

कक्षा 5 से 12 तक के छात्रों के लिए 100% तक स्कॉलरशिप (₹250 करोड़ तक) और ₹2.5 करोड़ कैश अवॉर्ड की घोषणा

AESL ने स्कॉलरशिप और एडमिशन के लिए ‘आकाश इन्विक्टस ऐस टेस्ट’ भी किया लॉन्च

हरिद्वार,  शिक्षा के क्षेत्र में नई ऊँचाइयाँ तय करते हुए आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL) ने अपने प्रमुख इनिशिएटिव एंथे 2025 (आकाश नेशनल टैलेंट हंट एग्ज़ाम) की शुरुआत का ऐलान किया। टेस्ट प्रिपरेशन की देश की अग्रणी संस्था AESL ने इस अवसर पर छात्रों के लिए ₹250 करोड़ तक की स्कॉलरशिप और ₹2.5 करोड़ तक के कैश अवॉर्ड्स की घोषणा की है।

पिछले 16 वर्षों से एंथे लाखों छात्रों के लिए उम्मीद की किरण साबित हुआ है। इस बार भी कक्षा 5 से 12 तक के छात्रों को मेडिकल और इंजीनियरिंग जैसी प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी में आर्थिक सहयोग और बेहतरीन मार्गदर्शन मिलेगा।

एंथे 2025 ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों मोड में आयोजित होगा। ऑनलाइन परीक्षा 4 से 12 अक्टूबर तक और ऑफलाइन परीक्षा 5 और 12 अक्टूबर 2025 को देशभर के 415 से अधिक आकाश सेंटर्स पर होगी। रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है और आवेदन https://anthe.aakash.ac.in/home पर ऑनलाइन या नजदीकी आकाश सेंटर पर किए जा सकते हैं। परीक्षा शुल्क ₹300 है, जबकि शुरुआती आवेदन पर 50% की छूट भी उपलब्ध है।

एंथे के अलावा AESL ने इस वर्ष आकाश इन्विक्टस ऐस टेस्ट भी लॉन्च किया है। यह राष्ट्रीय स्तर की स्कॉलरशिप परीक्षा विशेष रूप से कक्षा 8 से 12 के छात्रों के लिए है, जो आकाश इन्विक्टस जेईई एडवांस्ड प्रोग्राम में प्रवेश का मार्ग प्रशस्त करेगी। यह परीक्षा 24 अगस्त, 31 अगस्त और 7 सितंबर को ऑनलाइन व ऑफलाइन आयोजित होगी।

AESL के सीईओ और एमडी श्री दीपक मेहरोत्रा ने कहा,
“पिछले 16 वर्षों से एंथे देशभर के छात्रों के लिए सफलता का आधार रहा है। आकाश में हम मानते हैं कि हर छात्र में बदलाव लाने की क्षमता होती है। एंथे 2025 का उद्देश्य छात्रों को वह अवसर, संसाधन और मार्गदर्शन देना है जिसकी उन्हें अपने सपनों को साकार करने के लिए आवश्यकता है। इसी सोच के तहत हम इस बार इन्विक्टस ऐस टेस्ट भी लेकर आए हैं, ताकि मेधावी छात्र प्रीमियम जेईई एडवांस्ड प्रोग्राम से लाभ उठा सकें।”

एंथे 2025 रिजल्ट अनुसूची

  • कक्षा 10 का परिणाम: 24 अक्टूबर
  • कक्षा 7 से 9 का परिणाम: 29 अक्टूबर
  • कक्षा 5 व 6 का परिणाम: 1 नवंबर
  • कक्षा 11-12 का परिणाम: 4 नवंबर

इस परीक्षा में छात्रों को ऑल इंडिया रैंक के साथ-साथ स्टेट रैंक भी दी जाएगी। प्रश्नपत्र कक्षा-वार विषयों (फिजिक्स, केमिस्ट्री, बायोलॉजी, मैथ्स और मेंटल एबिलिटी) पर आधारित होगा।

आकाश की यह पहल न सिर्फ प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी को सुलभ बनाएगी बल्कि लाखों छात्रों के लिए नए अवसर भी खोलेगी।

Related posts

रजत जयंती युवा महोत्सव का रंगारंग आगाज…

cradmin

लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) ने उत्तराखंड में कार्यकारिणी का किया विस्तार

cradmin

होर्डिंग यूनिपोल के संभावित कार्टेल से 300 करोड़ के खेल की जांच दबाई जा रहीः अभिनव थापर

prabhatchingari

ग्राफिक एरा में ’लोकविधान’ निवेदिता और जयंत सर्वश्रेष्ठ प्रतिनिधि

prabhatchingari

विधानसभा सत्र के दौरान रुट/डाइवर्ट और बोर्ड परीक्षाओं के चलते परीक्षार्थियों की सुविधा हेतु अलग कंट्रोल रूम न.112 जारी

prabhatchingari

बार स्वामी व बाउंसरों की दबंगई पर पुलिस की सख्ती, चार गिरफ्तार

cradmin

Leave a Comment