Prabhat Chingari
उत्तराखंड

बद्रीनाथ हाईवे पर हादसा,डम्पर ने मारी स्कूटी पर जोरदार टक्कर

*रुद्रप्रयाग- बद्रीनाथ हाईवे के सम्राट होटल खांकरा के पास बड़ा हादसा,डम्पर ने मारी स्कूटी पर जोरदार टक्कर*
चमोली ( प्रदीप लखेड़ा )
बदरीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग पर रुद्रप्रयाग जिला मुख्यालय से लगभग 8 किमी दूर यह सड़क हादसा हुआ है। बताया जा रहा है कि सम्राट होटल के निकट एक डंपर ने ओवरटेक करते समय स्कूटी को जोरदार टक्कर मार दी, जिस कारण स्कूटी में सवार महिला ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। स्कूटी चला रहा महिला का पति घायल हो गया। घायल व्यक्ति को उपचार के लिए जिला चिकित्सालय ले जाया गया है।
जानकारी के अनुसार जिला मुख्यालय के पुनाड़ गांव निवासी संदीप सेमवाल स्कूटी से अपनी पत्नी के साथ श्रीनगर जा रहे थे। इस दौरान सम्राट होटल के निकट एक डंपर ने स्कूटी को ओवरटेक करने का प्रयास किया। इसी दौरान डंपर ने स्कूटी को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर लगने के कारण स्कूटी हाईवे पर पलट गई। दुर्घटनास्थल पर ही महिला की मौत हो गई। स्कूटी चला रहा महिला का पति गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना मिलने के बाद पुलिस की टीम मौके पहुंची। हादसा की खबर सुनते ही इलाके में हड़कंप मच गया व लोग रेस्क्यू के लिए दौड़ पड़े। लेकिन डंपर ने स्कूटी को इतनी जोर से टक्कर मारी थी कि स्कूटी सवार दोनों लोग सड़क पर गिर गए. जब तक लोग हादसे के शिकार लोगों को उठाते तब तक महिला ने दम तोड़ दिया था। स्कूटी चला रहे शख्स को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हादसे की खबर जब स्कूटी सवार लोगों के घर तक पहुंची तो वहां मातम छा गया।

Related posts

डीआईटी विश्वविद्यालय में संस्थान नवाचार परिषद क्षेत्रीय बैठक 2025 का सफल आयोजन

cradmin

आईपीआरएस ने “माय म्यूजिक, माय राइट्स” अभियान शुरू किया

prabhatchingari

देहरादून विधानसभा सत्र : यहां लागू रहेगी धारा 144

prabhatchingari

आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड ने एस्पायरिंग  इंजीनियर्स के लिए पेश किया “आकाश इनविक्टस”– अल्टीमेट JEE प्रिपरेशन प्रोग्राम

prabhatchingari

युद्धस्तर पर सड़क सुधारीकरण कार्य करें विभाग, 25 अक्टूबर तक सभी रोड़ ठीक करने की समय-सीमा निर्धारित

prabhatchingari

महाराज कहलाने लायक नहीं सतपाल महाराज -गरिमा मेहरा दसौनी

prabhatchingari

Leave a Comment