Advertisement

,

हेमकुंड साहिब यात्रा मार्ग पर हादसा: खाई में गिरने से सिख श्रद्धालु की मौत

By: Naveen Joshi

On: Sunday, July 20, 2025 7:50 PM

Google News
Follow Us
------

चमोली (प्रदीप लखेड़ा)
हेमकुंड साहिब यात्रा मार्ग पर  एक सिख श्रद्धालु की खाई में गिरने से दर्दनाक मौत हो गई। यह हादसा पुलना से लगभग दो किलोमीटर आगे जंगल चट्टी के पास हुआ। मृतक की पहचान गुरप्रीत सिंह (18 वर्ष) पुत्र हरदीप सिंह, निवासी ग्राम काले, थाना सिहरटा, जिला अमृतसर (पंजाब) के रूप में हुई है।

सूचना मिलते ही गोविंदघाट पुलिसएसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंची और सर्च ऑपरेशन चलाकर शव को खाई से बाहर निकाला। कड़ी मशक्कत के बाद शव को मुख्य मार्ग तक लाया गया, जहां से उसे तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया। चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

थाना प्रभारी गोविंदघाट विनोद रावत ने बताया कि गुरप्रीत सिंह लगभग 90 श्रद्धालुओं के जत्थे के साथ हेमकुंड साहिब की यात्रा पर निकला था। जंगल चट्टी के पास उसने मुख्य पैदल मार्ग को छोड़कर एक पुराने और खतरनाक शॉर्टकट मार्ग का उपयोग किया, जो कि सुरक्षा कारणों से पहले ही बंद किया जा चुका था। शॉर्टकट पर रेलिंग पार करते हुए उसका संतुलन बिगड़ गया और वह गहरी खाई में जा गिरा।

शव का पंचायतनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए जोशीमठ मोर्चरी भेजा गया है। प्रशासन की ओर से श्रद्धालुओं से बार-बार यह अपील की जा रही है कि वे केवल निर्धारित और सुरक्षित मार्गों का ही उपयोग करें।

Static 1 Static 1

Naveen Joshi

For Feedback - feedback@example.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Leave a Comment