---Advertisement---

हादसा : ऋषिकेश-चंबा हाईवे पर यात्रियों से भरी बस पलटी, दो की मौत

By: Naveen Joshi

On: Wednesday, September 10, 2025 4:45 PM

Google News
Follow Us
---Advertisement---

 

 

ऋषिकेश। ऋषिकेश-चंबा-गंगोत्री हाईवे पर बुधवार को एक बड़ा सड़क हादसा हो गया। यात्रियों से भरी बस अनियंत्रित होकर क्रैश बैरियर से टकराई और सड़क पर पलट गई। हादसे में दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 12 यात्री घायल हो गए।

 

पुलिस के अनुसार विश्वनाथ सेवा की यह बस घनसाली के घुत्तु से हरिद्वार जा रही थी। चंबा से लगभग 12 किलोमीटर आगे खाड़ी से पहले तीव्र मोड़ पर चालक वाहन से नियंत्रण खो बैठा। तेज टक्कर के बाद बस बैरियर से टकराकर पलट गई। उस समय बस में कुल 22 यात्री सवार थे।

 

टक्कर लगते ही यात्री बस में दब गए। सूचना पर पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और राहत-बचाव कार्य शुरू किया। घायलों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

 

जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी बृजेश भट्ट ने दो यात्रियों की मौत और 12 के घायल होने की पुष्टि की। वहीं, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने मौके पर पहुंचकर घटना स्थल का निरीक्षण किया और दुर्घटना के कारणों की जांच के आदेश दिए।

 

 

 

For Feedback - feedback@example.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment