Advertisement

तेज बारिश के बीच प्रशासन की मुस्तैदी, रातभर चले रेस्क्यू अभियान से हजारों श्रद्धालु सुरक्षित

By: Naveen Joshi

On: Wednesday, May 20, 2026 12:21 PM

Google News
Follow Us

 

रुद्रप्रयाग। श्री केदारनाथ धाम यात्रा के दौरान 19 मई तक 6 लाख 94 हजार से अधिक श्रद्धालु बाबा केदार के दर्शन कर चुके हैं। इसी बीच सोमवार रात्रि हुई तेज बारिश के कारण सोनप्रयाग–गौरीकुंड यात्रा मार्ग पर तीन स्थानों पर भूस्खलन होने से मार्ग बाधित हो गया।

घटना की सूचना मिलते ही जिला प्रशासन, NDRF, SDRF, पुलिस तथा अन्य राहत एवं बचाव दल तत्काल मौके पर पहुंचे और राहत कार्य शुरू किया गया। जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से घटनास्थल की स्थिति का जायजा लेते हुए अधिकारियों से लगातार पल-पल की जानकारी ली। उन्होंने संबंधित विभागों को निर्देश दिए कि यात्रा मार्ग को जल्द से जल्द सुचारु किया जाए ताकि श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े।

कठिन परिस्थितियों और लगातार बारिश के बीच प्रशासनिक टीमों ने मात्र 30 मिनट में मार्ग को पैदल यात्रियों के लिए खोल दिया। इसके साथ ही यात्रा कर रहे श्रद्धालुओं को सुरक्षित स्थानों तक पहुंचाने का कार्य भी लगातार जारी रखा गया। रातभर चले रेस्क्यू अभियान में यात्रियों की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए राहत और निगरानी कार्य संचालित किए गए।

प्रशासन के समन्वित प्रयासों और त्वरित कार्रवाई के चलते जेसीबी मशीनों की मदद से मलबा हटाकर यात्रा मार्ग को पुनः सुचारु कर दिया गया। प्रशासन की तत्परता और टीमवर्क की श्रद्धालुओं एवं स्थानीय लोगों ने सराहना की।

For Feedback - feedback@example.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment