Prabhat Chingari
उत्तराखंडखेल–जगत

स्पोर्ट्स कल्चर अपनाने से दूर होगी कुरीतियां : रेखा आर्या

देहरादून , खेल मंत्री रेखा आर्या ने देहरादून के गोरखा मिलिट्री इंटर कॉलेज में आयोजित ऑल इंडिया शहीद लेफ्टिनेंट गौतम टूर्नामेंट 2025 के पदक विजेताओं को पदक वितरित किए।

इस अवसर पर खेल मंत्री रेखा आर्या ने कहा कि सभी अभिभावकों को अपने बच्चों का रुझान खेलों की तरफ मोड़ना होगा। इससे न सिर्फ युवा खिलाड़ी के तौर पर अच्छा करियर बना सकेंगे, साथ ही नशे जैसी कुरीतियों और अनियमित खान-पान से पैदा होने वाली बीमारियों से निजात भी मिलेगी। खेल मंत्री ने कहा कि जब युवा खेल में आगे बढ़ेंगे तो उनका फिटनेस लेवल अपने आप बेहतर हो जाएगा। खेल मंत्री रेखा आर्या ने कहा कि 38वें राष्ट्रीय खेलों में जिन खिलाड़ियों ने उत्तराखंड को पदक दिलाए हैं उनकी सरकारी नौकरी के लिए विज्ञप्ति जल्द जारी की जाएगी, इसकी प्रक्रिया चल रही है। खेल मंत्री ने कहा कि डेढ़ दशक से लगातार आयोजित हो रहा है यह राष्ट्रीय स्तर का टूर्नामेंट निश्चित रूप से प्रदेश के खिलाड़ियों को बॉक्सिंग में आगे बढाने का काम कर रहा है। खेल मंत्री ने पदक विजेताओं को पदक वितरित किए।

इस अवसर पर मेयर सौरभ थपलियाल, ब्रिगेडियर पीएस गुरुंग, डॉक्टर धर्मेंद्र भट्ट, कर्नल डीके प्रधान,मीनाक्षी त्यागी पदम सिंह थापा, दुर्गा थापा, प्रभा शाह आदि मौजूद रहे।

Related posts

आज़ादी के बाद पहली बार फुलेत में डीएम की एंट्री; भावुक हुए ग्रामीण

cradmin

5 मोबाइल मेडिकल यूनिट का शुभारम्भ

prabhatchingari

बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ योजना पर डीएम सख्त—सशक्त बेटी, समृद्ध भविष्य का लिया संकल्प

cradmin

विनू मांकड़ ट्रॉफी अंडर-19: उत्तराखंड ने पांडिचेरी को हराया, आयुष और लक्ष्य बने स्टार

cradmin

पीएनबी ने विक्रेताओं के वित्तीय एक्सेस में वृद्धि हेतु GeM के साथ समझौता ज्ञापन पर किए हस्ताक्षर

cradmin

फिक्की फ्लो उत्तराखंड चैप्टर ने माजरी ग्रांट गांव में पुस्तकालय का उद्घाटन

prabhatchingari

Leave a Comment