Prabhat Chingari
उत्तराखंडधर्म–संस्कृति

शीतकालीन गद्दी स्थल पर पूजा अर्चना कर पीएम ने निहारा भव्य हिमालय

देहरादून/ उत्तरकाशी पहुंचे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सबसे पहले मुखवा गांव में मां गंगा के शीतकालीन गद़्दी स्थल पर पूजा – अर्चना कर देशवासियों के लिए सुख – समृद्धि की कामना की। प्रधानमंत्री ने विधि – विधान से मां गंगा की पूजा कर भोग भी चढ़ाया। इस दौरान स्थानीय ग्रामीणों ने रांसों नृत्य से प्रधानमंत्री का स्वागत किया।

इसके बाद उन्होंने मुखवा गांव से ही भव्य हिमालय के दर्शन किए। प्रधानमंत्री काफी देर तक व्यू प्वाइंट से बर्फ से लकदक चोटियों के साथ ही हर्षिल घाटी से बहती भागीरथी नदी की सुंदरता को निहारते रहे। इसके बाद वो सड़क मार्ग से हर्षिल कार्यक्रम स्थल पर पहुंचे। जहां उन्होंने सबसे पहले उत्तराखंड में शीतकालीन यात्रा पर आधारित एक्जीबिशन का अवलोकन किया। इस प्रदर्शनी में उत्तराखंड के प्रमुख शीतकालीन पयर्टन स्थलों को दर्शाया गया था। इसके बाद उन्होंने ट्रैकिंग एवं बाइक रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।

मुखीमठ (मुखवा) को वैश्विक पर्यटन मानचित्र पर स्थापित करने और प्रदेश की सांस्कृतिक व धार्मिक विरासत को सशक्त बनाने की दिशा में प्रधानमंत्री की यह यात्रा अत्यंत महत्वपूर्ण है।

Related posts

आपदा के कारण 187 बंद सड़कों में से 18 को खोला गया

prabhatchingari

ग्राफिक एरा अस्पताल का एक और कीर्तिमान: दो जटिल मामलों में ब्रेन खोले बिना सफल इलाज

cradmin

संतुलित वित्तीय प्रबंधन को दर्शाता उत्तराखंड का बजट 2026–27

cradmin

हल्द्वानी मेडिकल कॉलेज व कैंसर संस्थान को मिली 11 और फैकल्टी

prabhatchingari

पुलिस और सेना ने श्री बद्रीनाथ धाम में चलाया सघन चेकिंग अभियान

cradmin

ऑल्ट्रस हेल्थकेयर उत्तराखंड में महिलाओं और बच्चों के लिए विश्व स्तरीय स्वास्थ्य सेवा प्रदान करने के लिए तैयार है

prabhatchingari

Leave a Comment