Prabhat Chingari
Uncategorized

एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान के तहत वृक्षारोपण करते कृषि मंत्री गणेश जोशी

देहरादून, सूबे के कृषि मंत्री गणेश जोशी ने सोमवार को देहरादून स्थित नया गांव में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के आव्हान पर “एक पेड़ मां का नाम” अभियान के तहत मां के सम्मान में वृक्षारोपण किया। इस अवसर पर मंत्री गणेश जोशी ने कहा दुनिया का सबसे अनमोल रिश्ता माँ के साथ होता है और ‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान प्रतीक है माँ के प्रति आदर, सम्मान, निष्ठा एवं कर्तव्य का है।
कृषि मंत्री गणेश जोशी ने प्रदेशवासियों से प्रकृति के संरक्षण एवं संवर्धन के देशव्यापी अभियान में अधिक संख्या में अपनी सहभागिता सुनिश्चित कर मां के नाम पेड़ लगाने के अभियान में समिल्लित होकर प्रकृति के संरक्षण और संवर्धन में अपनी भूमिका निभाने का आव्हान किया। उन्होंने सभी से वृक्षारोपण के बाद पौधे की देखभाल करने की भी अपील की।
इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष ज्योति कोटिया, संध्या थापा, दिनेश प्रधान सहित कई स्थानीय लोग उपस्थित रहे।

Related posts

उत्तराखंड परिवहन निगम सख्त,अनुबंधित रोडवेज बसें न चलाईं तो लगेगा जुर्माना

prabhatchingari

चमोली में तीर्थाटन के साथ बढ़ने लगा रिवर राफ्टिंग का रोमांच

prabhatchingari

बजाज कैपिटल के साथ इस त्योहार वित्तीय सुरक्षा और दीर्घकालिक समृद्धि के साथ जश्न मनाएं 

cradmin

वनों की आग अब बद्रीनाथ हाईवे तक पहुंची

prabhatchingari

देवाल में कार दुर्घटनाग्रस्त, कार सवार जवान की मौत

prabhatchingari

आजादी के 78 साल बाद भी सड़क नहीं, ऐरठा गांव के लोग आंदोलन को तैयार

cradmin

Leave a Comment