Prabhat Chingari
उत्तराखंडयात्रा

सीमांत क्षेत्रों में हवाई नेटवर्क को मिलेगी रफ्तार

देहरादून। उत्तराखंड सरकार सीमांत जनपदों में हवाई सेवाओं को विस्तार देने की दिशा में बड़ा कदम उठाने जा रही है। राज्य सरकार ने चिन्यालीसौड़ (उत्तरकाशी) और गौचर (चमोली) की हवाई पट्टियों के संचालन की जिम्मेदारी भारतीय वायुसेना को सौंपने पर सैद्धांतिक सहमति प्रदान कर दी है। वहीं, पिथौरागढ़ एयरपोर्ट का संचालन एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया (AAI) को सौंपा जाएगा। इसके लिए राज्य सरकार और एएआई के बीच एमओयू पर सहमति बन चुकी है।

 

सरकार पिथौरागढ़ एयरपोर्ट का विस्तार भी करने जा रही है, जिस पर करीब 450 करोड़ रुपये खर्च होंगे। बढ़ती हवाई सेवाओं और सामरिक महत्व को देखते हुए यह कदम उठाया गया है। इसके साथ ही सरकार गुंजी से आदि कैलाश क्षेत्र में हवाई सेवा शुरू करने की तैयारी कर रही है। यहां एक किलोमीटर लंबी हवाई पट्टी का निर्माण किया जाएगा, जिसमें तकनीकी सहयोग वायुसेना प्रदान करेगी।

 

प्रदेश सरकार का मानना है कि सीमांत क्षेत्रों में हवाई नेटवर्क का विस्तार न केवल स्थानीय निवासियों की सुविधा बढ़ाएगा, बल्कि सामरिक दृष्टि से भी बेहद महत्वपूर्ण साबित होगा। पिथौरागढ़ एयरपोर्ट का विस्तार शीघ्र कराया जाएगा, ताकि सीमांत इलाकों में हवाई संपर्क और मजबूत हो सके।

 

Related posts

राज्यपाल एवं शिक्षा मंत्री ने वर्चुअल स्टूडियो के माध्यम से किया “शिक्षा की बात” शुभारंभ

cradmin

यूनियन बैंक ऑफ इंडिया को मूडीज़ द्वारा एसक्यूएस2– “बहुत अच्छी संवहनीयता गुणवत्ता” रेटिंग

cradmin

द पेस्टल वीड में मनाया गया किंडरगार्टन ग्रेजुएशन समारोह

prabhatchingari

वीवीआईपी भ्रमण के मद्देनज़र कार्यक्रम मार्ग स्थित स्कूलों में आज रहेगा अवकाश

cradmin

एल.पी. जोशी बने टीएचडीसी इंडिया लिमिटेड के नए मुख्य तकनीकी अधिकारी

cradmin

चमोली में जिला पंचायत अध्यक्ष, उपाध्यक्ष व ब्लॉक प्रमुखों का चुनाव शांतिपूर्ण संपन्न

cradmin

Leave a Comment