Prabhat Chingari
उत्तराखंड

मतदाताओं की सुविधा के लिये सभी बूथ आकर्षक व मॉडल बनाए जाएंगे……

देहरादून। देहरादून जिले महिला, दिव्यांग और युवा मतदान बूथ आकर्षक ढंग से सजाए जाएंगे। नोडल अधिकारी सीडीओ झरना कमठान ने कहा कि इन मॉर्डन बूथ में हर तरह की सुविधा होगी, साथ ही इन्हें आकर्षक ढंग से सजाया जाएगा। उन्होंने बताया कि जिले में एक युवा बूथ बनाया जा रहा है, जबकि जिले की हर विधानसभा में एक-एक महिला और दिव्यांग बूथ बनाए जा रहे हैं। इन सभी बूथ के हिसाब से ही कर्मचारियों की तैनाती की जा रही है। साथ ही मॉर्डन बूथों पर पार्किंग, पेयजल, शौचालय, विश्राम स्थल, व्हीलचेयर, मोबाइल बैरिकेट्स, प्रवेश और निकास द्वार अलग-अलग बनाए जाएंगे। उन्होंने इसे लेकर अफसरों के साथ बैठक भी की। बैठक में एडीएम जयभारत सिंह, अपर मुख्य नगर आयुक्त नगर निगम बीर सिंह बुदियाल, एलडीएम संजय भाटिया, जिला कार्यक्रम अधिकारी बाल विकास जितेन्द्र कुमार समेत अन्य मौजूद रहे।

Related posts

सूबे के मेधावी छात्र-छात्राओं की माताएं होंगी सम्मानितः डा. धन सिंह रावत

prabhatchingari

सफल टंग रिकंस्ट्रक्शन सर्जरी, मैक्स अस्पताल ने रचा नया कीर्तिमान

cradmin

आज सितारों का संकेत: कन्या रखे खर्च पर नजर, वृश्चिक को सावधानी

cradmin

नैनीताल एसजी पाइपर्स का एलिमिनेटर में पिथौरागढ़ हरिकेंस से सामना होगा

prabhatchingari

उच्च शिक्षा में प्रयोगशाला उपकरणों हेतु जारी किये 5.30 करोड़

prabhatchingari

आपदा प्रभावितों ने सरकार से उन्हें नगर के आसपास उनकी सुरक्षित भूमि पर ही विस्थापित करने की मांग की*

prabhatchingari

Leave a Comment