Prabhat Chingari
उत्तराखंडदुर्घटना

लोखंडी में ऑल्टो कार दुर्घटनाग्रस्त SDRF ने चलाया रेस्क्यू ऑपरेशन

देहरादून: चकराता के माध्यम से SDRF टीम को सूचना मिली कि लोखंडी के पास बुंदेल रोड पर एक ऑल्टो कार खाई में गिर गई है,जिसमें रेस्क्यू हेतु एसडीआरएफ टीम की आवश्यकता है।

उक्त सूचना पर पोस्ट चकराता से एसडीआरएफ टीम मुख्य आरक्षी राजेश कुमार के नेतृत्व में आवश्यक रेस्क्यू उपकरणों के तत्काल घटनास्थल के लिए रवाना हुई।

उक्त कार (UK16F8124 ऑल्टो) चकराता क्षेत्रांतर्गत लोखंडी के पास अनियंत्रित होकर लगभग 900 मीटर गहरी खाई मे गिरकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई, जिसमें 04 लोग सवार थे।

SDRF टीम द्वारा तत्काल घटनास्थल पर पहुंचकर खाई में उतरकर जिला पुलिस के साथ मिलकर रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया गया। टीम द्वारा वाहन में सवार 02 व्यक्तियों को घायल अवस्था में खाई से निकालकर एंबुलेंस के माध्यम से अस्पताल भेजा गया तथा अन्य 02 व्यक्तियों की मौके पर ही मृत्यु हो गई थी। टीम द्वारा दोनों व्यक्तियों के शव खाई से निकालकर मुख्य मार्ग तक लाकर आवश्यक कार्यवाही हेतु जिला पुलिस के सुपुर्द किया गया।

Related posts

धर्मांतरण के गिरोह से बचाई गई पीड़िता ने समाज से की सतर्क रहने की अपील

cradmin

कलम क्रांति साहित्यिक मंच गोपेश्वर द्वारा किया गया “माँ सरस्वती सम्मान समारोह का आयोजन

cradmin

मुख्य सचिव की अध्यक्षता में हुई यूपीसीएल की 125वीं बोर्ड बैठक

cradmin

IMA पासिंग आउट परेड–2025 के मद्देनज़र 6–13 दिसंबर तक देहरादून में विशेष यातायात व्यवस्थाएँ लागू

cradmin

ग्राफिक एरा अस्पताल में मधुमेह शिविर शुरू

prabhatchingari

राज्य के सभी प्रतिष्ठानों का एक सप्ताह में होगा फायर सेफ्टी ऑडिट – डीजीपी ने दिए सख्त निर्देश

cradmin

Leave a Comment