---Advertisement---

दर्दनाक सड़क हादसे में छुट्टी बिताने घर आये आर्मी जवान की हुई मौत

By: prabhatchingari

On: Saturday, April 5, 2025 4:59 PM

Google News
Follow Us
---Advertisement---

देहरादून / चमोली।
*दर्दनाक सड़क हादसे में छुट्टी बिताने घर आये आर्मी जवान की हुई मौत*
एक दर्दनाक सड़क हादसे में छुट्टी बिताने घर आये आर्मी जवान की मौत हो गईं, जबकि उनकी पत्नी घायल हो गईं! चमोली जिले के थराली में शुक्रवार चार अप्रैल को बड़ा हादसा हो गया। बताया जा रहा है कि बाइक सवार दंपति सड़क हादसे का शिकार हो गए। इस हादसे में 29 साल के पति की तो मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसकी 23 साल की पत्नी हादसे में घायल हो गई। मृतक का नाम दीपक जोशी था, जो भारतीय सेना में जवान था।
जानकारी के मुताबिक थराली विकासखंड के नैल गांव के रहने वाले दीपक जोशी की एक साल पहले ही शादी हुई थी। दीपक जोशी करीब एक महीना पहले ही छुट्टी पर घर आए थे, शुक्रवार को दीपक जोशी अपनी पत्नी मोनिका के साथ बुआ को भिटौली देने बाइक पर थराली जा रहा था, तभी बीच रास्ते में प्राणमति पुल से पहले ही मोड़ पर बाइक बेकाबू होकर हादसे का शिकार हो गई।
बताया जा रहा है कि इस हादसे में पति-पत्नी खाई की ओर जा गिरे। मामले की जानकारी मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से दोनों घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र थराली लेकर गई, लेकिन उपचार के दौरान 29 साल के दीपक जोशी ने दम तोड़ दिया। वहीं पत्नी मोनिका का हल्की चोटें आई है, जिनका उपचार सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र थराली में चल रहा है. इस घटना के बाद मृतक के परिजनों का बुरा हाल है।
थानाध्यक्ष थराली पंकज कुमार ने बताया कि बाइक दुर्घटना की सूचना मिलते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और घायल पति-पत्नी को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र थराली लेकर आई, लेकिन पति की जान नहीं बच पाई!

prabhatchingari

I am a passionate editor who loves to cover each and every news and present it forward . For Promotion Related Queries Contact :- 9897399127
For Feedback - feedback@example.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment