Prabhat Chingari
उत्तराखंड

भू-कानून लागू करने को लेकर मुख्यमंत्री धामी की अध्यक्षता में भराड़ीसैंण में हुई अहम बैठक

देहरादून,मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बुधवार को विधानसभा भवन भराड़ीसैंण में उत्तराखण्ड में सख्त भू-कानून के सम्बन्ध में भू कानून के लिए बनाई गई समिति एवं अन्य पूर्व उच्चाधिकारियों एवं बुद्धिजीवियों के साथ भू कानून के ड्राफ्ट पर चर्चा की गई। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार भू कानून को लेकर अत्यंत गंभीर है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में लागू होने वाले भू-कानून को जन भावनाओं के अनुरूप बनाए जाने की दिशा में काम कर रही है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि इस चर्चा के दौरान बहुत से अच्छे सुझाव आए हैं, जिन्हें भू कानून में शामिल किया जाएगा। उन्होंने कहा कि एसडीएम और तहसीलदार स्तर पर भी भू कानून को लेकर जनता से सुझाव लिए जाएंगे, जिनमें से अच्छे सुझावों को इसमें शामिल किया जाएगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि एक सशक्त भू कानून का ड्राफ्ट स्थानीय लोगों की आवश्यकताओं और विकास के पहलुओं को ध्यान में रखते हुए तैयार किया जा रहा है।
बैठक में मुख्य सचिव राधा रतूडी, पूर्व मुख्य सचिव इंदु कुमार पाण्डेय, सुभाष कुमार, अपर मुख्य सचिव आनन्द बर्द्धन, बीपी पाण्डेय, पूर्व डीजीपी अनिल रतूड़ी, प्रमुख सचिव आर.के. सुधांशु, सचिव शैलेश बगोली, एस.एन. पाण्डेय सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी मौजूद थे।

Related posts

भाजपा ने शक्ति वंदन महिला स्वयं सहायता समूह व NGO अभियान का किया आयोजन

prabhatchingari

मुख्यमंत्री ने नैनीताल जिलें को दी करोड़ों योजनाओं की सौगात…..

prabhatchingari

क्रिएटिव हब डांडिया नाइट विद गरबा रास’ में जमकर झूमे लोग

prabhatchingari

एसजीआरआरयू सहित एसजीआरआर संस्थानों में गणतंत्र दिवस की धूम

cradmin

पदक विजेताओं को नौकरी देने की कवायद शुरू

prabhatchingari

“एक पृथ्वी, एक स्वास्थ्य के लिए योग” थीम के साथ बदरीनाथ, केदारनाथ एवं ज्योतिर्मठ में भव्य आयोजन

cradmin

Leave a Comment