Prabhat Chingari
Uncategorized

अनिल बलूनी ने उत्तराखण्ड की इन दो परियोजनाओं को लेकर मुख्य सचिव से की मुलाकात

राज्यसभा सांसद और भाजपा के राष्ट्रीय मीडिया प्रमुख अनिल बलूनी ने गंगा नदी पर टिहरी और पौड़ी को जोड़ने वाले सिंगटाली पुल का निर्माण प्राथमिकता के आधार पर करने को कहा है।
बलूनी ने सोमवार को मुख्य सचिव सिंगटाली के साथ ही रामनगर में धनगढ़ी और पनोद नाले पर बनने वाले पुलों के निर्माण में हो रही देरी को लेकर डॉ.एसएस संधु से जानकारी ली है। सांसद ने कहा कि इन दोनों पुलों को लेकर लंबे समय से क्षेत्रीय जनता मांग कर रही है। उन्होंने कहा कि सिंगटाली पुल के निर्माण से जहां स्थानीय जनता की पुरानी मांग पूरी होगी वहीं, धनगढ़ी नाले पर पुल बनने से गढ़वाल और कुमाऊं मंडल के बीच आवागमन सुगम होगा। इसके साथ ही बरसात के समय हर साल होने वाली दर्दनाक दुर्घटनाएं भी कम होंगी। मुख्य सचिव ने सांसद बलूनी को बताया कि जल्दी ही इन दोनों परियोजनाओं की वस्तु स्थिति से उन्हें अवगत कराएंगे। इस दौरान सांसद बलूनी ने अपेक्षा की कि जनहित को देखते हुए प्राथमिकता से सरकार इन दोनों पुलों के निर्माण कार्य प्रारंभ करेगी ताकि संबंधित क्षेत्रों की जनता को आवागमन में सुविधा हो

Related posts

जमरानी बांध परियोजना को केन्द्रीय कैबिनेट की मंजूरी पर महाराज ने प्रधानमंत्री का आभार जताया*

prabhatchingari

हमारे जवान जब तक सीमा पर हैं। भारत की 1 इंच भूमि पर भी कोई कब्जा नहीं कर सकता , अमीत शाह

prabhatchingari

पीएनबी को वर्ष 2024 के लिए ग्रीन बैंकिंग इनिशिएटिव ऑफ द ईयर श्रेणी में ग्रीन रिबन चैंपियंस के रूप में सम्मानित किया

prabhatchingari

*स्कूली बच्चों के बस्ते का बोझ होगा कमः डॉ. धन सिंह राव

prabhatchingari

राजस्थान के भक्त ने लगाई बद्रीनाथ धाम में नाम पट्टी*

prabhatchingari

अभिजीत चक्रवर्ती ने एसबीआई कार्ड के नए एमडी एवं सीईओ का कार्यभार ग्रहण किया

prabhatchingari

Leave a Comment