चमोली ( प्रदीप लखेड़ा )
चमोली जिले के नंदानगर विकासखंड के कनोल गांव के बुग्यालों में 30 से अधिक घोड़े – खच्चरों के मरने की सूचना प्राप्त हुई है कनोल प्रधान पूजा नेगी ने बताया की आसमानी बिजली गिरने से यह घटना हुई है।
प्राप्त जानकारी के विकास खंड नंदानगर में रविवार रात्रि लगभग 11 बजे को ग्राम पंचायत कनोल के अनर्तगत के बुग्याल ( देलदुगा) में आसमानी बिजली गिरने से लगभग 30 घोड़े – खच्चर के मरने की सूचना मिली है ग्राम प्रधान पूजा नेगी ने राजस्व उप निरीक्षक देवेंद्र मंडवाल को सूचना दी जिस पर उप निरीक्षक व पशुपालन के एक कर्मचारी को घटना स्थल को रवाना किया गया। बताया गया कि आज -कल बुग्यालो में घोड़े – खच्चर चुगान को भेजे जाते हैं।ग्राम प्रधान पूजा नेगी ने प्रशासन से मांग की है कि जिनका नुकसान हुआ है उन्हें तत्काल उचित मुआवजा दिया जाया और जो घोड़े – खच्चर घायल है उनका इलाज किया जाय ताकि गरीब लोगो को आर्थिक मदद हो सके।क्योंकि इन लोगों का जीवन यापन करने का यही एक मात्र साधन था।
