Prabhat Chingari
अपराध

नशे के सौदागरों पर एंटी नार्कोटिक्स टास्क फोर्स (A.N.T.F.) का कड़ा प्रहार ।। देर रात 3 करोड़ 60 लाख रूपये की स्मैक के साथ नशा तस्कर गिरफ्तार…….

देहरादून,मुख्यमंत्री उत्तराखंड के ड्रग्स फ्री देवभूमि अभियान के तहत *वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एसटीएफ आयुष अग्रवाल द्वारा* ड्रग्स के खिलाफ कार्यवाही करने के लिये *एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स (A.N.T.F.)* को उत्तराखण्ड के समस्त जनपदों में कड़ी निगरानी रखते हुये *कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया गया है।* जिसके अनुपालन में आज उत्तराखण्ड एसटीएफ की एण्टी नारकोटिक्स टास्क फोर्स द्वारा थाना रायवाला क्षेत्र में स्थानीय पुलिस के साथ संयुक्त कार्यवाही करते हुए थाना डोईवाला पुलिस के साथ संयुक्त कार्यवाही करते हुए विंडलास रीवर वैली हरिद्वार रोड के पास से एक व्यक्ति *गजराज सिंह पुत्र रामस्वरूप सिंह निवासी वार्ड नंबर 11 देवीनगर थाना पोंटा साहिब जनपद सिरमौर हिमाचल प्रदेश को 01 किलो 200 ग्राम स्मैक के साथ गिरफ्तार किया गया।* अभियुक्त गजराज उपरोक्त द्वारा पूछताछ पर बताया कि बरामद की गयी स्मैक को वह धामपुर उत्तर प्रदेश से लेकर आया था। अभियुक्त से पूछताछ में यह भी पता चला कि बरेली का तस्कर धामपुर तक इस माल को पहुंचाता था तथा यहां से पकड़ा गया अभियुक्त गजराज इस माल को आगे पोण्टा साहिब और देहरादून में अपने एजेण्टों के माध्यम से विक्रय कराता था। इस पर एसटीएफ द्वारा पूछताछ में अन्य कई ड्रग्स तस्करों के नाम की जानकारी हुई है जिन पर अलग से कार्यवाही की जायेगी। पेशे से पकड़ा गया अभियुक्त गजराज पोण्टा साहिब में पेण्ट के बुश बनाने का काम करता है। तस्करी के धन्धे में यह अभियुक्त विगत 02 सालों से बरेली व धामपुर से स्मैक लाकर पोण्टा साहिब और देहरादून में अपने फिक्स एजेण्टों को सप्लाई कर रहा था।

*बरामदगी का विवरण-1–1 किलो 200 ग्राम अवैध स्मैक।
अभियुक्त का नाम- गजराज सिंह पुत्र रामस्वरूप सिंह निवासी ग्राम व कस्बा शेरकोट, थाना शेरकोट जनपद बिजनौर, उ. प्र० हाल पता – वार्ड नंबर 11 देवीनगर थाना पोंटा साहिब जनपद सिरमौर हिमाचल प्रदेश उम्र 50 वर्ष।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एसटीएफ आयुष अग्रवाल’ द्वारा आज पुनः अपने निम्न ऑफिस नंबर जारी करते हुए जनता से अपील की है कि नशे से दूर रहे। किसी भी प्रकार के लालच में आकर नशा तस्करी न करें। नशा तस्करी करने वालों के खिलाफ कार्यवाही हेतु तत्काल निकटतम पुलिस स्टेशन या एस. टी. एफ उत्तराखंड से संपर्क करें। एसटीएफ लगातार ड्रग्स-फ्री देवभूमि अभियान के तहत अपनी कार्यवाही जारी रखे रहेगी।

Related posts

धमकाकर जमीन कब्जाने वाले गिरोह पर दून पुलिस का शिकंजा दंपति व दो पुत्रों समेत 5 आरोपी गिरफ्तार…

cradmin

ड्रग फ्री देवभूमि’ मिशन में उत्तराखंड पुलिस का बड़ा एक्शन—ADG के सख्त निर्देश, दो माह में निपटेंगे सभी बड़े केस

cradmin

एसएसपी दून की सटीक रणनीति का असर, रीलबाज़ स्नैचर पहुंचा सलाखों के पीछे

cradmin

गैंग रेप पीड़ित ने घर जाने से किया इंकार, अब बालिका निकेतन में मनोचिकित्सक करेंगे उपचार

prabhatchingari

CBI की बड़ी कार्रवाई: UKSSSC पेपर लीक में असिस्टेंट प्रोफेसर सहित तीन गिरफ्तार

cradmin

मसूरी देहरादून विकास प्राधिकरण ने अनाधिकृत निर्माण पर सख्त, निर्माणाधीन कांप्लेक्स सील

prabhatchingari

Leave a Comment