Prabhat Chingari
उत्तराखंड

कला बनी पर्यावरण संरक्षण का माध्यम, ग्राफिक एरा में विद्यार्थियों की पहल

 

 

देहरादून,  ग्राफिक एरा में कलाकारों ने कला के माध्यम से जलवायु संकट और सामाजिक जिम्मेदारी के प्रति लोगों को जागरूक किया गया। इसके लिए दो दिन की कार्यशाला शुरू हो गई।

 

आज ग्राफिक एरा हिल यूनिवर्सिटी में पारिस्थितिकी और मानव अधिकार विषय पर आयोजित इस कार्यशाला को संबोधित करते हुए हैक्सी डक्सी बॉक्स के संस्थापक सतेंद्रू सोवन बंदूरी ने कहा कि तेज़ शहरीकरण से पर्यावरण, जैव विविधता और देहरादून की बासमती खेती प्रभावित हो रही है। ऐसे में कला को समुदायों तक ले जाकर कलाकार मानव और प्रकृति के बीच संबंध को दिखाकर पारिस्थितिकी में बदलाव का सकते हैं। इसमें युवाओं की रचनात्मक भागीदारी पर्यावरण संरक्षण और जागरूकता के लिए बेहद महत्वपूर्ण है।

 

इस दो दिवसीय कार्यशाला में अमेरिका, नेपाल, लाओस और जापान के प्रतिष्ठित कलाकार भाग लेंगे। वे छात्र-छात्राओं को कला के माध्यम से प्रकृति से जुड़ने पर्यावरण के महत्व को समझने और उसके संरक्षण के लिए संवेदनशील दृष्टिकोण विकसित करने का प्रयास करेंगे।

 

इस कार्यक्रम का आयोजन ग्राफिक एरा हिल यूनिवर्सिटी के फाइन आर्ट्स डिपार्टमेंट ने किया। कार्यक्रम में फाइन आर्ट्स डिपार्टमेंट के हेड डॉ आनंद करमरकर, डॉ मंदाकिनी शर्मा, डॉ इस के सरकार, अन्य शिक्षक-शिक्षिकाएं और छात्र-छात्राएं शामिल हुए।

 

Related posts

अधिकारियों को दिये गैरहाजिर शिक्षकों की बर्खास्तगी के निर्देश

prabhatchingari

नशा तस्करों पर एएनटीएफ का हंटर, 105 ग्राम हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार

cradmin

अलकनंदा नदी का जल स्तर बढ़ने से एनटीपीसी साइट श्रमिकों में मची अफरातफरी

prabhatchingari

मलाबार गोल्ड एंड डायमंड्स ने ऐतिहासिक एकीकृत विनिर्माण इकाई का किया उद्घाटन

cradmin

ग्राफिक एरा अस्पताल ने ओपीडी व सर्जरी निशुल्क

prabhatchingari

घर से बाहर गाड़ी लेकर निकल रहे हैं तो खबर आपके लिए जरूरी है

prabhatchingari

Leave a Comment