Prabhat Chingari
अन्तर्राष्ट्रीयराजनीती

अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी बहुत दुर्भाग्यपूर्ण, लोकतंत्र की हत्या: रविन्द्र सिंह आनंद

देहरादून। आज आप नेता एवं पूर्व राज्य मंत्री रविंद्र सिंह आनंद ने एक बयान जारी करते हुए कहा कि ई डी द्वारा अरविंद केजरीवाल को जो गिरफ्तार किया गया है बहुत दुर्भाग्यपूर्ण है, उन्होंने इसे लोकतंत्र की हत्या करार दिया । उन्होंने कहा ऐसा पहली बार हुआ है कि कोई सिटिंग चीफ मिनिस्टर को गिरफ्तार किया गया हो। वे इसकी निंदा करते है।

उन्होंने कहा कि इसके पीछे जो केंद्र सरकार का इशारा है, जो केंद्र सरकार की चाल है, केंद्र सरकार नहीं चाहती कि अरविंद केजरीवाल इस समय चुनाव प्रचार में सम्मिलित हो सके और आई एन डी आई ए (इंडिया) गठबंधन को मजबूत करने के लिए देशभर में जो उनका शेड्यूल बना हुआ था रैलियों का वो ना हो सके। रविंद्र आनंद ने कहा कि अरविंद केजरीवाल जी की फैन फॉलोइंग बहुत जबरदस्त है

और केंद्र सरकार को लगता है कि इस बार जो उन्होंने “अबकी बार 400 पार” का नारा दिया है उस पर अरविंद केजरीवाल जी चोट करते नजर आ रहे थे इसलिए ई डी को इशारा करते हुए केंद्र सरकार ने उनको गिरफ्तार करवाया है रविंद्र आनंद ने चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि उनकी सुरक्षा ई डी के लॉकअप में कैसी होगी क्योंकि वहां पर कोई आज नहीं सकता है।

उन्होंने कहा कि इस वक्त पूरे देश में आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ता भाजपा कार्यालयों के बाहर प्रदर्शन करेंगे और कर रहे है। अरविंद केजरीवाल जी एक विचारधारा है , सोच है उसके पीछे जो लाखों लोग हैं सड़कों पर आज उतरने को मजबूर है।

Related posts

श्वेता महारा सैल्यूट तिरंगा संगठन में उत्तराखंड राज्य महिला प्रकोष्ठ की अध्यक्ष बनीं

cradmin

महंगाई के विरोध में सड़कों पर उतरी महिला कांग्रेस, चूल्हे पर रोटी बनाकर दिया संदेश

cradmin

विधायकों द्वारा उठायी गई जन समस्याओं को गंभीरता से लें अधिकारी

cradmin

भारतीय जनता पार्टी “पार्टी ज्वाइनिंग” कार्यक्रम तहत आज थराली विधानसभा से 861 नये लोगों ने पार्टी की सदस्यता ग्रहण की

prabhatchingari

बजट सत्र की तैयारियों को लेकर डीएम व एसपी का कर्णप्रयाग से भराड़ीसैण तक निरीक्षण

cradmin

भाजपा प्रदेश मीडिया प्रभारी बोले, हम किसी को हराने के लिए नही, बल्कि विकसित राष्ट्र की नींव रखने के लिए जनता का आशीर्वाद लेने को हैं चुनाव मैदान में

prabhatchingari

Leave a Comment