Advertisement

,

किश्तवाड़ मुठभेड़ में बागेश्वर के हवलदार गजेंद्र सिंह शहीद

By: Naveen Joshi

On: Tuesday, January 20, 2026 10:26 AM

Google News
Follow Us
------

देहरादून, सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने जम्मू-कश्मीर के किश्तवाड़ जिले में आतंकियों से लोहा लेते हुए जनपद बागेश्वर निवासी हवलदार गजेंद्र सिंह गढ़िया के शहीद होने पर गहरा शोक व्यक्त किया है।

सैनिक कल्याण मंत्री ने कहा कि हवलदार गजेंद्र सिंह ने राष्ट्र की रक्षा करते हुए अपने प्राणों की आहुति दी है। उनका यह सर्वोच्च बलिदान देश कभी नहीं भुला सकता। उन्होंने शहीद जवान की वीरता, साहस और कर्तव्यनिष्ठा को नमन करते हुए कहा कि पूरा प्रदेश इस दुःख की घड़ी में शोकाकुल परिवार के साथ खड़ा है।

मंत्री गणेश जोशी ने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना करते हुए शहीद के परिजनों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की तथा ईश्वर से उन्हें इस अपार दुःख को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की कामना की। उन्होंने आश्वस्त किया कि प्रदेश सरकार शहीद जवान के परिजनों के साथ हर कदम पर खड़ी है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार रविवार को जम्मू-कश्मीर के किश्तवाड़ जनपद के सिंहपोरा क्षेत्र में आतंकियों के साथ हुई मुठभेड़ के दौरान हवलदार गजेंद्र सिंह गढ़िया वीरगति को प्राप्त हुए।

Static 1 Static 1

Naveen Joshi

For Feedback - feedback@example.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Leave a Comment