Prabhat Chingari
राष्ट्रीय

अगस्त 2025 में बैंक रहेंगे बंद – छुट्टियों की पूरी लिस्ट जारी, समय रहते निपटा लें अपने जरूरी काम

 

देहरादून, 
अगर आप अगस्त 2025 में बैंक से जुड़े किसी जरूरी काम की योजना बना रहे हैं, तो सतर्क हो जाइए। त्योहारों और साप्ताहिक अवकाश के चलते इस बार अगस्त महीने में देशभर के विभिन्न राज्यों में कुल 15 दिन बैंक बंद रहेंगे। यह जानकारी भारतीय रिज़र्व बैंक (RBI) द्वारा जारी हॉलिडे कैलेंडर पर आधारित है।

बिना पूर्व योजना के बैंक जाने पर आपको ताले लगे मिल सकते हैं, जिससे अनावश्यक असुविधा का सामना करना पड़ सकता है। ऐसे में ज़रूरी है कि ग्राहक समय रहते छुट्टियों की सूची देखकर अपने कार्यों की प्लानिंग कर लें।

 अगस्त 2025 में कब-कब रहेंगे बैंक बंद?

यहाँ राज्यवार छुट्टियों की सूची प्रस्तुत है –

  • 3 अगस्त (रविवार): देशभर में साप्ताहिक अवकाश, त्रिपुरा में केर पूजा की छुट्टी।
  • 8 अगस्त (शुक्रवार): सिक्किम और ओडिशा में तेंडोंग लो रुम फात।
  • 9 अगस्त (शनिवार): रक्षाबंधन – उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश, हरियाणा, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ और राजस्थान में बैंक बंद।
  • 10 अगस्त (रविवार): साप्ताहिक अवकाश।
  • 13 अगस्त (बुधवार): मणिपुर में देशभक्ति दिवस।
  • 15 अगस्त (शुक्रवार): स्वतंत्रता दिवसपूरे देश में बैंक बंद।
  • 16 अगस्त (शनिवार): गुजरात और महाराष्ट्र में जन्माष्टमी एवं पारसी नववर्ष।
  • 17 अगस्त (रविवार): साप्ताहिक अवकाश।
  • 23 अगस्त (शनिवार): चौथा शनिवार – देशभर में बैंक बंद।
  • 24 अगस्त (रविवार): साप्ताहिक अवकाश।
  • 26 अगस्त (मंगलवार): कर्नाटक और केरल में गणेश चतुर्थी।
  • 27 अगस्त (बुधवार): आंध्र प्रदेश, गोवा, गुजरात, महाराष्ट्र, पंजाब, ओडिशा, सिक्किम, तमिलनाडु और तेलंगाना में गणेश चतुर्थी का दूसरा दिन।
  • 28 अगस्त (गुरुवार): ओडिशा, पंजाब और सिक्किम में नुआखाई की छुट्टी।
  • 31 अगस्त (रविवार): साप्ताहिक अवकाश।

 पहले से करें प्लानिंग, बचें असुविधा से

RBI की गाइडलाइन के अनुसार, बैंक छुट्टियाँ राज्य और जोन आधारित होती हैं, यानी हर राज्य में छुट्टियों की तिथि अलग हो सकती है। इसलिए स्थानीय बैंक शाखा से भी जानकारी लेना लाभकारी रहेगा।

हालांकि, इन छुट्टियों के दौरान ऑनलाइन बैंकिंग सेवाएं सुचारु रूप से चलती रहेंगी, लेकिन नकद लेनदेन, चेक क्लियरिंग, डिमांड ड्राफ्ट जैसे काम प्रभावित हो सकते हैं।

इसलिए सलाह दी जाती है कि ग्राहक अपने सभी आवश्यक बैंकिंग कार्य अवकाश से पूर्व ही पूर्ण कर लें ताकि कोई बाधा न आए। अधिक जानकारी के लिए ग्राहक www.rbi.org.in पर जाकर अवकाश सूची देख सकते हैं।

Related posts

दिल्ली की मुख्यमंत्री होंगी ,रेखा गुप्ता

prabhatchingari

ग्राफिक एरा में राष्ट्रीय एफडीपी

prabhatchingari

टीएचडीसी  का 700 करोड़ रुपये का कॉर्पोरेट बॉन्ड्स सीरीज़ XII  का इश्यू 18 फरवरी 2025 को BSE और NSE पर सूचीबद्ध होगा

prabhatchingari

देहरादून में आयोजित हुआ रोज़गार मेला…

cradmin

कैलास मानसरोवर यात्रा 2025: छह साल बाद फिर खुला रास्ता, 750 भाग्यशाली तीर्थयात्रियों को मिलेगा अवसर

prabhatchingari

रेनो ने नया डिजाइन सेंटर खोला, भारत में अपने बदलाव की रणनीति ‘’रेनॉल्ट रिथिंक” की शुरुआत की

prabhatchingari

Leave a Comment