Advertisement

ग्राफिक एरा में शॉर्ट फिल्म फेस्टिवल, ‘सौर कैंडी’ सर्वश्रेष्ठ फिल्म

By: Naveen Joshi

On: Sunday, July 27, 2025 8:36 PM

Google News
Follow Us

 

देहरादून, ग्राफिक एरा हिल यूनिवर्सिटी में आयोजित अंतरराष्ट्रीय शॉर्ट फिल्म फेस्टिवल ने दर्शकों को देश-विदेश की उत्कृष्ट लघु फिल्मों, डॉक्यूमेंट्रीज़ और म्यूजिक वीडियोज़ के माध्यम से सिनेमा की विविधता से रूबरू कराया। इस महोत्सव में ‘सौर कैंडी’ को सर्वश्रेष्ठ फिल्म का पुरस्कार मिला, जबकि ‘मन्नासाई’ के निर्देशक अरिवासन को सर्वश्रेष्ठ निर्देशक के खिताब से नवाजा गया। फेस्टिवल में ‘भ्रांति’, ‘द लास्ट मील’, ‘नज़रिया’, ‘हाफ बॉयल’, ‘आवाज़’ और ‘एंप्लीफायड’ जैसी फिल्मों ने अपने गहन संदेशों और प्रभावशाली प्रस्तुतियों से दर्शकों का मन मोह लिया। समापन समारोह की शोभा बढ़ाने पहुंचे सिनेमा जगत की जानी-मानी हस्तियाँ — अभिनेत्री हिमानी शिवपुरी, अभिनेता इश्तियाक़ ख़ान, गुरपाल सिंह और गोपाल दत्त ने अपने अनुभव साझा किए और युवाओं को प्रेरित किया। फेस्टिवल के पुरस्कार विजेता निम्नलिखित रहे:🔹 सर्वश्रेष्ठ कहानी – कृति टंडन एवं वरुण टंडन🔹 सर्वश्रेष्ठ सिनेमैटोग्राफी – अश्विन अमेरी (सौर कैंडी)🔹 सर्वश्रेष्ठ अभिनेता – इश्तियाक़ ख़ान (द लास्ट मील)🔹 सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री – वैष्णवी शर्मा (सेंट ऑफ तुलसी)🔹 सर्वश्रेष्ठ बाल कलाकार – वेदा अग्रवाल (सौर कैंडी)🔹 सर्वश्रेष्ठ स्क्रीनप्ले – थाइनाज मीन

इस अवसर पर ग्राफिक एरा डीम्ड यूनिवर्सिटी के कुलपति डॉ. नरपिंदर सिंह, ग्राफिक एरा हिल यूनिवर्सिटी के कुलपति डॉ. अमित आर. भट्ट, भाजपा राष्ट्रीय उपाध्यक्ष नेहा जोशी, वेव्स फिल्म फेस्टिवल के निदेशक अमोल अजगांवकर, सह-आयोजक अरुण कुमार बेस, वरिष्ठ पत्रकार एवं अभिनेता सतीश शर्मा, मास मीडिया विभागाध्यक्ष डॉ. ताहा सिद्दीकी, डॉ. हिमानी बिंजोला, नवनीत गैरोला, संदीप भट्ट, शिक्षकगण, छात्र-छात्राएं और दर्शक बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन हिमांशु भट्ट, आयुषी, भारती धामी, निकिता गुसाईं और अनुकृति श्रीवास्तव ने सफलतापूर्वक किया ।

 

For Feedback - feedback@example.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

July 14, 2026

July 14, 2026

July 12, 2026

July 12, 2026

July 12, 2026

July 12, 2026

Leave a Comment