Prabhat Chingari
उत्तराखंडखेल–जगतमनोरंजन

गौचर में आयोजित राज्य स्तरीय क्रिकेट टूर्नामेंट में बसंतपुर गौचर की टीम विजेता रही

 

चमोली ( प्रदीप लखेड़ा )

गौचर के ऐतिहासिक खेल मैदान में मां कालिंका क्रिकेट कमेटी गौचर ने अध्यक्ष अनिल नेगी के नेतृत्व में आयोजित राज्य स्तरीय क्रिकेट टूर्नामेंट के फाइनल मैच में बसंतपुर की टीम को विजेता का खिताब हासिल हुआ , जबकि उप विजेता में नाथ एलेवन श्रीनगर गढ़वाल की टीम रही। मुख्य अतिथि रवि निराला, विधायक अनिल नौटियाल, कमेटी के अध्यक्ष अनिल नेगी आदि ने विजेता टीम को 1.25000 रूपए नगद तथा आकर्षक ट्रॉफी तथा उप विजेता टीम को 75,000 की नकद राशि व आकर्षक ट्रॉफी भेंट कर सम्मानित किया।

बसंतपुर गौचर की टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुऐ 20 ओवरों में 134 रन बनाये। लक्ष्य का पिछा करते हुऐ नाथ एलेवन श्रीनगर की टीम 18 वें ओवर में आल आउट हो गई। और 13 रनों से मैच हार गई। राज्य स्तरीय क्रिकेट टूर्नामेंट के इस आयोजन में 50 से अधिक टीमों ने भाग लिया।

इस अवसर पर विधायक अनिल नौटियाल, राजकीय पालीटेक्निक के प्राचार्य राजकुमार, 66 आरसीसी के कमान अधिकारी मनोज कुमार, क्रिकेट कमेटी के अध्यक्ष अनिल नेगी, नवीन टाकुली, विपुल रावत, महादेव बहुगुणा, राकेश लिंगवाल, दिनेश बिष्ट, नीतेश चौधरी, राजेन्द्र लाल, महावीर रावत, जगदीश कनवासी, ईश्वर नेगी, अम्पायर के रूप में सूरज धरियाल, आशीष नेगी, स्कोरर कैलाश नेगी, मोहित सती, रजत भंडारी, नवीन रावत, कैलाश केडियाल, अनूप नेगी, मुकेश नेगी, पंकज भण्डारी, हरीश नयाल, युद्धवीर खत्री, भगवती प्रसाद खंडूड़ी, ईश्वर नेगी, वीरेन्द्र नेगी, दिनेश डिमरी, अजयकिशोर भण्डारी कमेटी के पदाधिकारी व सदस्य तथा भारी संख्या में खेल प्रेमी मौजूद रहे।

Related posts

साइकिलिंग इवेंट का फाइनल देखने रुद्रपुर पहुंची खेल मंत्री रेखा आर्या

prabhatchingari

जीआरडी में रहेगी 3 दिवसीय वार्षिक उत्सव अंतारया-24 की धूम

prabhatchingari

प्रदेश में एलपीजी आपूर्ति पर सरकार सतर्क, कालाबाजारी पर सख्ती

cradmin

दिव्यांगजनों को बड़ी राहतः देहरादून में खुला उत्तराखंड का पहला आधुनिक दिव्यांग पुनर्वास केंद्र

cradmin

द पेस्टल वीड स्कूल में पूर्णिमा के पावन अवसर पर हवन

cradmin

टीएचडीसी इंडिया लिमिटेड को 17वें प्रकाशमय एनर्टिया पुरस्कार 2024 “भारत की  सर्वश्रेष्ठ जलविद्युत परियोजना उद्यम” से सम्मानित किया गया

prabhatchingari

Leave a Comment