Advertisement

,

विमान हादसा: महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री की दुर्घटना में मृत्यु

By: Naveen Joshi

On: Wednesday, January 28, 2026 11:42 AM

Google News
Follow Us
------

देहरादून/बारामती, महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजित पवार का निजी विमान  बारामती एयरपोर्ट पर लैंडिंग के दौरान दुर्घटनाग्रस्त हो गया। इस हादसे में उपमुख्यमंत्री समेत कुल पाँच लोगों की मृत्यु हो गई।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, विमान मुंबई से बारामती के लिए रवाना हुआ था। सुबह करीब नौ बजे लैंडिंग के समय विमान का संतुलन बिगड़ गया, जिसके बाद वह क्रैश-लैंड हो गया। हादसे में विमान में सवार सभी लोग गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें तत्काल नज़दीकी अस्पताल ले जाया गया, हालांकि किसी को बचाया नहीं जा सका।

मृतकों में दो पायलट, एक फ्लाइट अटेंडेंट और उपमुख्यमंत्री के निजी सुरक्षा अधिकारी शामिल बताए गए हैं। बताया जा रहा है कि उपमुख्यमंत्री अजित पवार आज बारामती में चार महत्वपूर्ण सार्वजनिक बैठकों में भाग लेने वाले थे।

घटना की सूचना मिलते ही प्रशासन और राहत-बचाव दल मौके पर पहुँच गए। दुर्घटना के कारणों की जाँच के आदेश दे दिए गए हैं। वहीं, परिवार के सदस्य और करीबी सहयोगी दिल्ली से बारामती के लिए रवाना हो गए हैं।

Static 1 Static 1

Naveen Joshi

For Feedback - feedback@example.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Leave a Comment