Advertisement

,

71वें राष्ट्रीय अधिवेशन से पहले अभाविप की केंद्रीय कार्यसमिति में शिक्षा-समाज से जुड़े अहम मुद्दों पर चर्चा

By: Naveen Joshi

On: Wednesday, November 26, 2025 7:15 PM

Google News
Follow Us
------

 

 

देहरादून। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की एक-दिवसीय केंद्रीय कार्यसमिति बैठक आज देवभूमि उत्तराखण्ड की राजधानी देहरादून में सम्पन्न हुई। बैठक का उद्घाटन राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रो. (डॉ.) राजशरण शाही, राष्ट्रीय महामंत्री डॉ. वीरेंद्र सिंह सोलंकी तथा राष्ट्रीय संगठन मंत्री श्री आशीष चौहान ने परेड ग्राउंड स्थित ‘भगवान बिरसा मुंडा नगर’ के ‘स्वर्गीय राधेश्याम बैठक कक्ष’ में किया। बैठक में देशभर से 107 प्रतिनिधि सम्मिलित हुए।

 

श्री गुरु तेग बहादुर जी के 350वें बलिदान दिवस के उपलक्ष्य में दिल्ली स्थित गुरुद्वारा शीशगंज साहिब से लाया गया पवित्र जल-कलश भव्य स्वागत के साथ अधिवेशन स्थल पहुंचा। राष्ट्रीय अध्यक्ष व महामंत्री द्वारा इसे मुख्य सभागार में स्थापित किया गया। यह जल-कलश गुरु तेग बहादुर जी के अद्वितीय बलिदान की स्मृति युवाओं में जागृत करने का संदेश देता है।

 

बैठक में शिक्षा एवं समाज से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर विस्तृत चर्चा हुई। अभाविप के 71वें राष्ट्रीय अधिवेशन में पारित किए जाने वाले पाँच प्रस्तावों—शिक्षा, समाज परिवर्तन, प्राकृतिक आपदा, विभाजनकारी शक्तियां और बांग्लादेशी घुसपैठ—पर गहन विमर्श किया गया। इन प्रस्तावों को देशभर के प्रमुख विश्वविद्यालयों, शिक्षाविदों एवं हितधारकों के सुझावों के आधार पर अंतिम रूप दिया जाएगा।

राष्ट्रीय महामंत्री डॉ. सोलंकी ने देशभर के विश्वविद्यालयों व महाविद्यालयों में अभाविप द्वारा जीते गए छात्रसंघों का विवरण प्रस्तुत किया। विभिन्न आयामों के संयोजकों ने भी देशव्यापी कार्यक्रमों की प्रगति साझा की।

अभाविप की राष्ट्रीय कार्यकारी परिषद बैठक कल 27 नवंबर को इसी परिसर में आयोजित होगी। इसके साथ ही भगवान बिरसा मुंडा जी की 150वीं जयंती पर झारखंड के उलिहातु से निकली भगवान बिरसा संदेश यात्रा तथा महारानी अब्बक्का की 500वीं जयंती पर कर्नाटक से प्रारंभ महारानी अब्बक्का कलश यात्रा भी कल अधिवेशन स्थल पहुंचेगी।

अभाविप के राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रो. (डॉ.) राजशरण शाही ने कहा कि, “बैठक में प्रतिनिधियों ने शिक्षा और समाज के महत्वपूर्ण मुद्दों पर विस्तृत चिंतन किया। अभाविप सदैव संवैधानिक और भारतीय मूल्यों की रक्षा के लिए प्रतिबद्ध रही है। भारतीय मूल्य ही विकसित भारत के निर्माण का आधार हैं।”

राष्ट्रीय महामंत्री डॉ. वीरेंद्र सिंह सोलंकी ने कहा कि, “भगवान बिरसा मुंडा नगर में सम्पन्न इस बैठक में शिक्षा, समाज, पर्यावरण, सेवा, सुरक्षा और तकनीक जैसे विषयों पर गहन चर्चा हुई। पाँचों प्रस्तावों को बैठक में आए सभी सुझावों के साथ राष्ट्रीय अधिवेशन में प्रस्तुत किया जाएगा। प्रस्ताव पारित होने के बाद देशभर के कार्यकर्ता उन्हें प्रभावी रूप से लागू करने की दिशा में कार्य करेंगे।”

 

 

 

Static 1 Static 1

Naveen Joshi

For Feedback - feedback@example.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Leave a Comment