Prabhat Chingari
उत्तराखंड

राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय गोपेश्वर का भागीरथी छात्रावास भू- धंसाव से खतरे में,छात्रों को किया शिफ्ट*

चमोली ( प्रदीप लखेड़ा )राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय गोपेश्वर का भागीरथी छात्रावास भी भू-धंसाव से खतरे की जद में आ गया है। पीजी कॉलेज में भागीरथी छात्रावास में 16 अगस्त की रात को भू-धंसाव होना शुरू हुआ था और भवन का आंगन ध्वस्त हो गया था।
इसके बाद उसके आगे का पुश्ता टूट गया। खतरे को देखते हुए यहां रहने वाले 34 छात्रों को कॉमर्स के भवन के एक हॉल में शिफ्ट कर दिया है। इसके आगे बिजली का पोल भी खतरे की जद में आ गया है। सुरक्षा को देखते हुए ऊर्जा निगम ने उस जगह की बिजली काट दी है। वहीं इस छात्रावास के टूटे पुश्ते का मलबा प्राथमिक विद्यालय सुभाषनगर के पीछे जा रहा है। जबकि स्कूल के आंगन का पुश्ता भी टूट चुका है। इससे विद्यालय को भी खतरा हो गया है।

Related posts

यू.टी.यू. के कुलपति को बदलने पर छात्रों ने जताया आभार

cradmin

श्री देव सुमन उत्तराखंड विश्वविद्यालय के पंचम दीक्षांत समारोह में पेस्टल वीड कॉलेज के छात्राएं गोल्ड मेडल से सम्मानित

prabhatchingari

महंत इन्दिरेश अस्पताल के डाॅक्टरों ने जाॅचां नारी निकेतन की संवासिनों का स्वास्थ्य

cradmin

नीतू लोहिया फाउंडेशन नव पीढ़ी को श्री रामचंद्र एवं सनातन धर्म के बारे में जागरूक करने के लिए पदयात्रा का आयोजन किया।

prabhatchingari

लंबे इंतजार के बाद आयुष विंग में फार्मेसी अधिकारी तैनात, दवा वितरण होगा सुचारु

cradmin

होटल व रेस्टोरेंट में 20 अप्रैल को सभी को 20 % की छूट…..

prabhatchingari

Leave a Comment