Prabhat Chingari
उत्तराखंडधर्म–संस्कृति

ब्राह्मण समाज महासंघ का द्विवार्षिक चुनाव 10 नवंबर को

देहरादून, नगर के नौ घटक ब्राह्मण संगठनों के संयुक्त मंच से संबंधित”ब्राह्मण समाज महासंघ ” की आज उज्ज्वल रेस्टोरेंट, तिब्बती मार्केट में हुई मासिक बैठक में सर्वसम्मति से मनोनीत चुनाव अधिकारी पंडित विजेंद्र ममगई, अध्यक्ष, उत्तराखंड विद्वत महासभा ने उक्त दायित्व स्वीकार करते हुए आभार व्यक्त किया, उन्होंने सदन में घोषणा की कि ब्राह्मण समाज महासंघ का द्विवार्षिक चुनाव महासंघ की संविधान की नियमावली के अनुसार आगामी 10 नवंबर को संपन्न कराए जाएंगे। उन्होंने बताया कि पांच पदों पर चुनाव कराए जाएंगे।

बैठक में पंडित विजेंद्र ममगई जी बैठक में उपस्थित ब्राह्मण संगठनों के प्रतिनिधियों को आहवान किया कि अखिल भारतीय विद्वत महासभा एवं उत्तराखंड विद्वत महासभा ने शास्त्रोक्त विधि अनुसार सनातन धर्म के महापर्व दीपावली महोत्सव एक नवंबर को मनाने का निर्णय लिया है।

महासंघ के अध्यक्ष प्रमोद मेहता एवं महामंत्री शशि शर्मा ने बताया कि महासंघ के चुनावी गतिरोध को दूर करने की दिशा में महासंघ संरक्षक मंडल के अध्यक्ष श्री 108 महंत कृष्णा गिरी जी महाराज, टपकेश्वर महादेव मंदिर द्वारा जारी निर्देश पत्र के अनुपालन में बैठक में चुनाव संपन्न कराने हेतु सर्वसम्मति से चुनाव अधिकारी का मनोनयन किया गया है। सदन में उपस्थित सभी संयोजकों का एकमत था कि चुनाव सर्वसम्मति से सम्पन्न कराए जाएं।

बैठक में महासंघ के संरक्षक पंडित लालचंद शर्मा, रामप्रसाद गौतम, रामप्रसाद उपाध्याय, थानेश्वर उपाध्याय, डॉ. वी डी शर्मा, मनमोहन शर्मा, रूप चंद्र शर्मा, राज कुमार शर्मा, राजेंद्र शर्मा, हरिकृष्ण शर्मा, पंडित शशि कांत दूबे, उमाशंकर शर्मा, हर्षवीर मेहता आदि उपस्थित थे।

Related posts

हाथ मिलाकर, पीठ थपथपाकर सीएम को शाबाशी

prabhatchingari

बीकेटीसी अध्यक्ष हेमंत द्विवेदी ने जगद्गुरु शंकराचार्य से लिया आशीर्वाद

cradmin

त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हो, इसके लिए अपराधी तड़ीपार

cradmin

संविधान लोकतंत्र की आत्मा, सर्वोच्च न्यायालय उसका प्रहरी” — न्यायमूर्ति उज्जल भूयान

cradmin

38 वें राष्ट्रीय खेल…मौली’ केे रूप मेें शुभंकर का नया अवतार,लोगो भी और आकर्षक, जर्सी, टार्च, एंथम सभी में उत्तराखंडी प्रतीक आयेंगे नजर

prabhatchingari

विधानसभा सत्र के लिए देहरादून शहर का ट्रैफिक प्लान जारी

prabhatchingari

Leave a Comment