Prabhat Chingari
उत्तराखंडराजनीती

उत्तराखंड में राष्ट्रवादी नव निर्माण दल की बड़ी घोषणा, सौरव वत्स बने प्रदेश अध्यक्ष

 

देहरादून।, राष्ट्रवादी नव निर्माण दल के राष्ट्रीय महासचिव दो दिवसीय उत्तराखंड दौरे पर पहुंचे, जहां उन्होंने पार्टी संगठन की मजबूती और विस्तार को लेकर महत्वपूर्ण बैठकें कीं। दौरे के दौरान उन्होंने प्रदेश में चल रही पार्टी गतिविधियों की समीक्षा की और आगामी प्रस्तावित बड़ी रैली के लिए संभावित स्थानों का निरीक्षण भी किया।

बैठक को संबोधित करते हुए राष्ट्रीय महासचिव ने कहा कि सौरव वत्स के नेतृत्व में उत्तराखंड में पार्टी तेजी से अपनी अलग पहचान बना रही है। उन्होंने सौरव वत्स पर पूर्ण विश्वास जताते हुए उन्हें प्रदेश की कमान सौंपने की घोषणा की।

उन्होंने कहा कि राष्ट्रवादी नव निर्माण दल का जनाधार लगातार बढ़ रहा है और आने वाले समय में संगठन और अधिक सशक्त होकर उभरेगा। पार्टी कार्यकर्ताओं से उन्होंने जमीनी स्तर पर सक्रियता बढ़ाने और आगामी कार्यक्रमों को सफल बनाने का आह्वान किया।

इस अवसर पर सौरव वत्स ने संगठन को नई ऊंचाइयों तक ले जाने का संकल्प दोहराया और सभी कार्यकर्ताओं से एकजुट होकर कार्य करने की अपील की।

बैठक में सलाहकार जसविंदर सिंह जस्सी, उद्योगपति समीर चौधरी, वरिष्ठ पत्रकार शरद शर्मा, फरमान प्रॉपर्टी डीलर, कामरान, फरमान सफी, आदिल पाशा, आसिफ और डॉ. शाहबाज सहित अनेक कार्यकर्ता उपस्थित रहे। सभी ने संगठन को मजबूत करने और आगामी कार्यक्रमों को सफल बनाने का संकल्प

Related posts

मसूरी के लिए भी अब मिलेगी हेली सेवा, जल्द होने जा रही शुरू

prabhatchingari

स्वस्थ तन मन का आधार है योग : रेखा आर्या

cradmin

चर्चित बिल्डर दीपक मित्तल पर एक और धोखाधड़ी का मामला दर्ज

cradmin

CBI की बड़ी कार्रवाई: UKSSSC पेपर लीक में असिस्टेंट प्रोफेसर सहित तीन गिरफ्तार

cradmin

स्पोर्ट्स कल्चर अपनाने से दूर होगी कुरीतियां : रेखा आर्या

prabhatchingari

10 उच्च शिक्षण संस्थानों को सेंटर ऑफ एक्सलेंस का दर्जाः डॉ. धन सिंह रावत

prabhatchingari

Leave a Comment