Prabhat Chingari
उत्तराखंडराजनीती

राजधानी में कांग्रेस का बड़ा प्रदर्शन, हजारों कार्यकर्ताओं के जुटने की उम्मीद

देहरादून।, महिला अपराध, बढ़ती महंगाई, बेरोजगारी और ध्वस्त कानून व्यवस्था जैसे ज्वलंत मुद्दों को लेकर प्रदेश कांग्रेस आज लोक भवन का घेराव करेगी। पार्टी द्वारा इस प्रदर्शन को जनहित के मुद्दों पर सरकार को घेरने की रणनीति का हिस्सा बताया गया है।

कांग्रेस के प्रदेश चुनाव अभियान समिति के अध्यक्ष प्रीतम सिंह के नेतृत्व में प्रातः 11:00 बजे परेड ग्राउंड से बड़ी संख्या में कांग्रेसी कार्यकर्ता लोक भवन की ओर कूच करेंगे। कार्यक्रम को लेकर पार्टी स्तर पर पूर्व से ही व्यापक तैयारियां की जा रही थीं।

कांग्रेस नेताओं का कहना है कि प्रदेश में महिला सुरक्षा की स्थिति चिंताजनक बनी हुई है, महंगाई से आमजन त्रस्त है तथा बेरोजगारी लगातार बढ़ रही है। इन मुद्दों को लेकर सरकार का ध्यान आकर्षित करने हेतु यह प्रदर्शन आयोजित किया जा रहा है।

राजधानी में आज हजारों की संख्या में कांग्रेसी कार्यकर्ताओं के पहुंचने की संभावना जताई जा रही है। प्रदर्शन को देखते हुए प्रशासन द्वारा सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए हैं।

लोक भवन कूच के चलते शहर के विभिन्न मार्गों पर यातायात डायवर्जन लागू रहेगा। पुलिस प्रशासन ने आमजन से निर्धारित वैकल्पिक मार्गों का उपयोग करने की अपील कीदेहरादून।
महिला अपराध, बढ़ती महंगाई, बेरोजगारी और ध्वस्त कानून व्यवस्था जैसे ज्वलंत मुद्दों को लेकर प्रदेश कांग्रेस आज लोक भवन का घेराव करेगी। पार्टी द्वारा इस प्रदर्शन को जनहित के मुद्दों पर सरकार को घेरने की रणनीति का हिस्सा बताया गया है।
कांग्रेस के प्रदेश चुनाव अभियान समिति के अध्यक्ष प्रीतम सिंह के नेतृत्व में प्रातः 11:00 बजे परेड ग्राउंड से बड़ी संख्या में कांग्रेसी कार्यकर्ता लोक भवन की ओर कूच करेंगे। कार्यक्रम को लेकर पार्टी स्तर पर पूर्व से ही व्यापक तैयारियां की जा रही थीं।
कांग्रेस नेताओं का कहना है कि प्रदेश में महिला सुरक्षा की स्थिति चिंताजनक बनी हुई है, महंगाई से आमजन त्रस्त है तथा बेरोजगारी लगातार बढ़ रही है। इन मुद्दों को लेकर सरकार का ध्यान आकर्षित करने हेतु यह प्रदर्शन आयोजित किया जा रहा है।
राजधानी में आज हजारों की संख्या में कांग्रेसी कार्यकर्ताओं के पहुंचने की संभावना जताई जा रही है। प्रदर्शन को देखते हुए प्रशासन द्वारा सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए हैं।
लोक भवन कूच के चलते शहर के विभिन्न मार्गों पर यातायात डायवर्जन लागू रहेगा। पुलिस प्रशासन ने आमजन से निर्धारित वैकल्पिक मार्गों का उपयोग करने की अपील की है। है।

Related posts

रजत पदक जीतने वाली फुटबॉल टीम को किया सम्मानित…

prabhatchingari

मुख्यमंत्री ने काशीपुर में राज्य स्तरीय शहरी विकास सम्मेलन का किया शुभारम्भ

cradmin

केदारनाथ हेली सेवा के लिये किराए घोषित, 10 अप्रैल से बुकिंग…

cradmin

नेशनल गेम्स आयोजन को पक्ष विपक्ष सब ने सराहा

prabhatchingari

सीमांत गांवों के विकास को मिलेगी गति, वाइब्रेंट विलेज योजना में 402 करोड़ के प्रस्ताव मंजूर

cradmin

आवास सचिव ने ली एमडीडीए की पहली समीक्षा बैठक, समयबद्ध कार्यों के निर्देश

cradmin

Leave a Comment