Prabhat Chingari
उत्तराखंड

उत्तरकाशी में चल रहे राहत अभियान में हाथ लगी बड़ी सफलता, मजदूरों तक पहुंचा 6 इंच चौड़ा पाइप

उत्तरकाशी। उत्तरकाशी की सुरंग में फंसे मजदूरों को अब संतुलित आहार मिल सकेगा। प्रशासन को इस मामले में बड़ी सफलता हाथ लगी है। प्रशासन ने सुरंग के भीतर तक 6 इंच चौड़ा पाइप भेज दिया है। एनएचआईडीसीएल के निदेशक, अंशू मनीष खलखो ने बताया कि हमने अपनी पहली सफलता हासिल कर ली है, जिसके लिए हम पिछले नौ दिनों से प्रयास कर रहे थे और यह हमारी पहली प्राथमिकता थी।
हमने 6 इंच का पाइप लगाया है और इसके जरिए हम फंसे हुए मजदूरों की आवाज भी सुन सकते हैं। उन्होंने बताया कि अब हम उन्हें उस पाइप के जरिए ही प्रॉपर खाना और चिकित्सा आपूर्ति प्रदान करेंगे।
बता दें कि अबतक सुरंग में फंसे इन मजदूरों को प्रॉपर खाना तक भेज पाने में असमर्थ थे। लेकिन अब प्रशासन ने ये 6 इंच का पाइप अंदर भेजकर सफलता हासिल की है। इसके जरिए अब मजदूरों को प्रॉपर खाना भेजा जा सकेगा. अब तक मजदूरों को ड्राईफ्रूट और हल्का कुछ खाने को ही भेजा जा सका है।

Related posts

छह अहम प्रस्तावों पर धामी कैबिनेट की मुहर

cradmin

पर्यावरण व प्रदूषण से निपटने पर अन्तर्राष्ट्रीय सम्मेलन नौ से शुरू

prabhatchingari

Eye-Q ने 1 करोड़ लोगो का जीता भरोसा, किया लोगो का सफल इलाज

prabhatchingari

लिटरेचर फेस्टिवल का समापन, उषा उत्थुप ने दी मनमोहक प्रस्तुति

cradmin

कृषि सहायकों ने कृषि मंत्री गणेश जोशी से की मुलाकात, मानदेय बढ़ोतरी और अन्य सुविधाओं की मांग।

prabhatchingari

निमोनिया व इन्फ्लूएंजा फ्लू बीमारी के बाद उत्तराखंड में अर्लट जारी, स्वास्थ्य सचिव ने जारी किए दिशानिर्देश

prabhatchingari

Leave a Comment