Prabhat Chingari
व्यापार

महिला सारथी योजना में 50 फीसदी सब्सिडी पर बाइक, स्कूटी, ऑटो व कार, इस योजना में पहले चरण में चार जिलों का चयन

देहरादून/उत्तराखंड में आर्थिक रूप से कमजोर महिला-बालिकाओं के स्वरोजगार के लिए सरकार 50 फीसदी अनुदान(सब्सिडी) पर बाइक, स्कूटी, ऑटो और कार देगी। वहीं, शेष 50 फीसदी का ऋण दिया जाएगा। महिला सारथी योजना के तहत पहले चरण में देहरादून, हरिद्वार, ऊधमसिंह नगर व नैनीताल जिले से योजना की शुरूआत होगी। महिला सशक्तीकरण एवं बाल विकास विभाग के निदेशक प्रशांत आर्य के मुताबिक केंद्र सरकार की ओर से निर्भया फंड से इस योजना को वित्त पोषित किया जाएगा। परिवहन विभाग इस तरह की महिला बालिकाओं को वाहन चलाने का मुफ्त प्रशिक्षण और लाइसेंस देगा। महिला सारथी योजना के तहत शुरूआत में चार जिलों में 200 महिलाओं को इस योजना से लाभान्वित करने का लक्ष्य रखा गया है। योजना को लेकर विभाग की तीन बैठकें हो चुकी हैं। दो जुलाई 2024 को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में हुई बैठक में भी इस मसले पर अधिकारियों ने जानकारी दी थी। पहले चरण के बाद योजना को अन्य जिलों में भी शुरू किया जाएगा। राज्य नोडल अधिकारी, केंद्र पोषित योजनाएं आरती बलोदी ने बताया कि मुख्यमंत्री के विजन 2025 के लिए विभाग की ओर से इस नवाचारी योजना का प्रस्ताव है। योजना को केंद्र सरकार के निर्भया फंड से पोषित किया जाएगा। इससे जहां एक और महिला-किशोरियों में सुरक्षा का भाव पैदा होगा। वहीं, दूसरी ओर वे आर्थिक रूप से सशक्त होंगी।

Related posts

मारुति सुज़ुकी ने 13 चार्ज पॉइंट ऑपरेटरों और एग्रीगेटरों के साथ किया समझौता

cradmin

उत्‍तराखण्‍ड में लार्ड ईको इन होटल की शुरूआत

prabhatchingari

वित्त-वर्ष 2024 में केप्री ग्लोबल कैपिटल ने 94,000 ग्राहकों को नई कार के लिये दिया 10,000 करोड़ से अधिक का लोन

prabhatchingari

BIS ने पेश किया घरेलू एडॉप्टर्स का नया मानक IS 19174 : 2025

cradmin

ईबीजी ग्रुप ने हार्ड रॉक इंटरनेशनल के साथ साझेदारी कर भारत में प्रीमियम कॉफी मशीनें और छोटे किचन उपकरण लॉन्च किए

cradmin

बीआईएस प्रमाणित वस्तुओं का उपयोग देश को बनाएगा आत्मनिर्भर : राज्यपाल

cradmin

Leave a Comment