Prabhat Chingari
उत्तराखंडराजनीती

कांग्रेस विधायकों के विरोध में भाजपा का पुतला दहन

वं

 

देहरादून,  भारतीय जनता पार्टी महानगर देहरादून ने कांग्रेस विधायकों के गैर-जिम्मेदाराना रवैये के विरोध में आज लैंसडाउन चौक पर पुतला दहन किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता महानगर अध्यक्ष सिद्धार्थ अग्रवाल ने की।

 

अग्रवाल ने कहा कि कांग्रेस ने विधानसभा में जनता की आवाज़ को दबाने और जनहित के प्रश्नों से मुंह मोड़ने का काम किया है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस लगातार सदन की कार्यवाही बाधित कर लोकतांत्रिक मूल्यों का अपमान कर रही है, जो जनता के विश्वास के साथ विश्वासघात है। भाजपा ने स्पष्ट किया कि जनता से जुड़े मुद्दों पर किसी भी प्रकार की अनदेखी बर्दाश्त नहीं की जाएगी और पार्टी हर मंच पर जनता की आवाज़ को मजबूती से उठाती रहेगी।

 

भाजपा नेताओं ने कांग्रेस विधायकों से अपील की कि वे असंवैधानिक आचरण छोड़कर सदन को सुचारु रूप से चलने दें, ताकि जनता की समस्याओं का समाधान समय पर हो सके।

 

कार्यक्रम में विधायक खजान दास, विधायक सविता कपूर, राज्य मंत्री ज्योति गैरोला, निवर्तमान मेयर सुनील उनियाल गामा, वरिष्ठ नेता श्याम अग्रवाल, पुनीत मित्तल, अशोक वर्मा, राजेन्द्र ढिल्लो, सुरेंद्र राणा, विजेंद्र थपलियाल, संदीप मुखर्जी, विपिन खंडूरी, सुषमा कुकरेती, प्रकाश बडोनी सहित बड़ी संख्या में पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।

 

 

Related posts

बद्रीनाथ धाम के आस्था पथ पर श्रद्धालुओं को हर कदम पर मिलेंगी सुविधा

prabhatchingari

कुछ लोगों की निजी जागीर बनकर रह गया था वक्फ बोर्ड: महाराज

prabhatchingari

नदी में डूबते व्यक्ति के लिए देवदूत बनी पुलिस…

cradmin

मुख्यमंत्री ने लोहड़ी, मकर संक्रांति, पोंगल, माघ बिहू के पर्व पर देश और प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं दीं

prabhatchingari

श्री आदिनाथ दिगंबर जैन मंदिर माजरा नेआज 22 वा वार्षिकोत्सव श्रद्धा व उल्लास से मनाया…..

prabhatchingari

एमआईटी वर्ल्ड पीस यूनिवर्सिटी पुणे ने दवा लेने के समय का ध्यान रखने और स्वास्थ्य सेवा की कुशलता को बेहतर बनाने के लिए IoT-सक्षम पिल डिस्पेंसर विकसित किया है

prabhatchingari

Leave a Comment