Advertisement

नदी में डूबते व्यक्ति के लिए देवदूत बनी पुलिस…

By: Naveen Joshi

On: Tuesday, February 3, 2026 10:32 PM

Google News
Follow Us

 

ऋषिकेश।, त्रिवेणी घाट पर गंगा स्नान के दौरान एक युवक गंगा जी के तेज बहाव में बहकर डूबने लगा। डूबते युवक की पहचान प्रांजल (उम्र लगभग 35 वर्ष), निवासी भनियावाला, देहरादून के रूप में हुई है। घटना को देख घाट पर मौजूद श्रद्धालुओं एवं स्थानीय लोगों ने तत्काल पुलिस को सूचना दी।

सूचना मिलते ही त्रिवेणी घाट चौकी, जल पुलिस एवं आपदा राहत दल के पुलिस जवान मौके पर पहुंचे और आपसी समन्वय स्थापित करते हुए आपदा राहत उपकरणों के साथ त्वरित बचाव अभियान चलाया। कड़ी मशक्कत के बाद पुलिस टीम ने युवक को 72 सीढ़ी के समीप गंगा जी के तेज बहाव से सकुशल बाहर निकाला। तेज बहाव में काफी दूरी तक बह जाने के कारण युवक की स्थिति अत्यंत नाजुक हो चुकी थी तथा उसकी श्वास और हृदय गति बहुत धीमी हो गई थी। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए बचाव दल द्वारा पूर्ण धैर्य और तत्परता का परिचय देते हुए एम्बुलेंस के पहुंचने तक मौके पर ही युवक को सीपीआर दिया गया, जिससे अथक प्रयासों के बाद युवक को होश में लाया जा सका। बाद में युवक को एम्बुलेंस के माध्यम से एम्स चिकित्सालय ऋषिकेश में उपचार हेतु भेजा गया। पुलिस की इस त्वरित, साहसिक एवं मानवीय कार्यवाही की मौके पर मौजूद लोगों द्वारा भूरि-भूरि प्रशंसा की गई।

 

For Feedback - feedback@example.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

August 4, 2026

August 4, 2026

August 4, 2026

August 4, 2026

August 4, 2026

August 4, 2026

Leave a Comment