Prabhat Chingari
उत्तराखंड

उत्तराखंडियों को बांटने का काम कर रही भाजपा सरकार – नमन चंदोला

देहरादून/पौड़ी : भू कानून को लेकर जहां प्रदेश में लगातार आंदोलन चल रहे हैं वहीं जनता की मांग को देखते हुए भाजपा सरकार ने भू कानून को कैबिनेट में मंजूर किया है ।
वहीं भू कानून को लेकर पौड़ी बचाओ संघर्ष समिति के संयोजक नमन चंदोला ने बृहस्पतिवार को प्रेस नोट जारी कर भाजपा सरकार पर आरोप लगाया कि भाजपा सरकार भू कानून की आड़ में उत्तराखंडियों को बांटने का काम कर रही है ।
चंदोला ने कहा कि पूरा प्रदेश सख्त भू कानून की मांग कर रहा है लेकिन भू कानून में हरिद्वार और उधम सिंह नगर को शामिल ना करना उत्तराखंडियों को बांटने वाला कदम है।
कहा कि प्रदेश की जनता सख्त भू कानून की मांग करती आ रही है लेकिन लगता है सरकार हरिद्वार और उधम सिंह नगर की जनता को बाहरी समझती है।
चंदोला ने कहा कि प्रदेश सरकार उत्तराखंड की जनता को पहाड़ी और मैदानी में बांटना चाहती है लेकिन हम ऐसा नहीं होने देंगे।
हरिद्वार और उधम सिंह नगर को शामिल ना करने पर सरकार का तर्क है कि यहां उद्योग लगाए जाएंगे और निवेश बढ़ेगा तो हम सरकार से पूछना चाहते हैं कि क्या सरकार सिर्फ हरिद्वार और उधम सिंह नगर में निवेश बढ़ाएगी पहाड़ी क्षेत्रों को छोड़ दिया जाएगा ।
कहा कि उत्तराखंड में रह रहा हर एक व्यक्ति उत्तराखंडी है और उसका अधिकार सख्त भू कानून और मूल निवास 1950 है।
चंदोला ने कहा कि जो सरकार हम पर आरोप लगाती थी कि हम पहाड़ी और मैदानी करके उत्तराखंड को बांटने का काम कर रहे हैं वह सरकार स्वयं उत्तराखंड को पहाड़ी और मैदानी में बांट रही है जबकि हमने समूचे उत्तराखंड के लिए सख्त भू कानून और मूल निवास की मांग की है।
कहा कि जब तक पूरे राज्य के लिए सशक्त भू कानून और मूल निवास 1950 की मांग पूरी नहीं हो जाती तब तक आंदोलन जारी रहेगा ।

Related posts

आपके यात्रा बीमा में शामिल होने वाली पाँच मुख्य बातें – राकेश जैन, सीईओ, रिलायंस जनरल इंश्योरेंस

cradmin

आईएएस संजय कुमार द्वारा लिखित ‘बर्ड्स इन एंड अराउंड मसूरी’ का मसूरी में हुआ विमोचन

prabhatchingari

वर्चुअल क्लास नेटवर्क से जुड़ेंगे सूबे के 840 विद्यालय..  

cradmin

तुलाज़ इंस्टिट्यूट ने आईईईई अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन की करी मेजबानी

prabhatchingari

टिहरी क्वीन्स ने मसूरी थंडर्स को रोमांचक मुकाबले में दी शिकस्त

cradmin

मुख्य सचिव ने नंदादेवी राजजात यात्रा-2026 की तैयारियों की समीक्षा की

cradmin

Leave a Comment