Prabhat Chingari
उत्तराखंडदुर्घटना

उत्तराखंड: सड़क हादसे में भाजपा नेता की मौत, कार पेड़ से टकराई

 

हरिद्वार।धनौरी चौकी क्षेत्र में  एक दर्दनाक सड़क दुर्घटना में भाजपा नेता अमित सैनी की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि वह रुड़की से धनौरी की ओर जा रहे थे। इसी दौरान रुड़की–धनौरी मार्ग पर उनकी कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे एक पेड़ से टकरा गई और नीचे जा गिरी।

हादसे के बाद स्थानीय लोगों ने तत्काल पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और गंभीर रूप से घायल अमित सैनी को अस्पताल पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

थाना प्रभारी रविंद्र कुमार ने हादसे की पुष्टि करते हुए बताया कि मृतक के परिजनों को सूचना दे दी गई है। फिलहाल परिजनों की ओर से कोई तहरीर प्राप्त नहीं हुई है। तहरीर मिलने के बाद आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

पुलिस दुर्घटना के कारणों की जांच में जुटी हुई है। प्रारंभिक जांच में वाहन के अनियंत्रित होने की बात सामने आ रही है, हालांकि वास्तविक कारणों का पता जांच पूरी होने के बाद ही चल सकेगा।

Related posts

यूनियन बैंक ऑफ इंडिया का स्टॉक निधीयन (इनवेंटरी फंडिंग) के लिए मारुति सुजुकी इंडिया लिमिटेड के साथ साझेदारी

prabhatchingari

एलपीजी गैस की कालाबाजारी पर डीएम सख्त, अवैध भंडारण और रिफिलिंग पर सीधे जेल

cradmin

झूठी सूचनाओं पर ग्राफिक एरा का कड़ा रुख…

cradmin

विद्युत क्षेत्र का अग्रणी पीएसयू टीएचडीसी इंडिया लिमिटेड, कारपोरेट बॉन्ड सीरीज-IX जारी करने की ओर अग्रसर

prabhatchingari

खिलाड़ियों के सपनों को नई उड़ान, राष्ट्रीय खेल दिवस पर 22 करोड़ की सौगात : हेमराज बिष्ट

cradmin

78 वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर एसएसपी देहरादून द्वारा पुलिस लाइन देहरादून में किया ध्वजारोहण

prabhatchingari

Leave a Comment