Prabhat Chingari
उत्तराखंड

गुंडागर्दी पर उतर आए हैं भाजपा नेता के सुपुत्र -गरिमा मेहरा दसौनी

देहरादून ,रेस कोर्स के चंद्र नगर बस्ती की है जहां भाजपा के महापौर प्रत्याशी सौरभ थपलियाल के चुनाव प्रचार के दौरान भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं दायित्व धारी विश्वास डाबर के पुत्र अर्चित डाबर ने बस्ती के लोगों के साथ हाथापाई एवं धक्का मुक्की की जिसमें एक बुजुर्ग व्यक्ति जमीन पर गिर गया जिसके चलते बस्ती के युवाओं ने अर्चित डाबर को घेर लिया और अर्चित डाबर के साथ बहस बाजी और मारपीट शुरू हो गई । दसौनी ने पूरे मामले पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि भाजपाई अहंकार में चूर हो गए हैं और जनता को भेड़ बकरी समझ रहे हैं।अब पुलिस प्रशासन पर भाजपा के वरिष्ठ नेताओं के द्वारा दबाव डाला जा रहा है की बस्ती के युवाओं के ऊपर कार्यवाही की जाए जबकि कार्रवाई भाजपा के नेता पुत्र पर होनी चाहिए जिसने बस्ती के लोगों के साथ बद जुबानी और अभद्रता की।मामला उल्टा चोर कोतवाल को डांटे वाला हो गया है, जिस तरह से चावन के दौरान सट्टा रोड दल के नेता और नेताओं के परिजन जनता के साथ पेश आ रहे हैं उससे उनकी बौखलाहट साफ दिखाई पड़ रही है दसौनी ने सरकार और पुलिस प्रशासन से इस पूरे मामले की पारदर्शिता के साथ जांच की मांग की है और कहां कि पूरे मामले में किसी बेकसूर के ऊपर कोई कार्रवाई न की जाए।

Related posts

मुख्य सचिव का सख्त संदेश: कानून व्यवस्था बिगाड़ने वालों पर होगी कठोर कार्रवाई

cradmin

77वें गणतंत्र दिवस पर एसएसपी ने पुलिस लाइन में किया ध्वजारोहण

cradmin

हार्पिक ने नया हार्पिक बाथरूम अल्ट्रा क्लीनर लॉन्च किया…

cradmin

मुख्यमंत्री ने 25वीं ऑल इंडिया पुलिस वाटर स्पोर्ट्स क्लस्टर चैंपियनशिप का किया शुभारंभ

cradmin

विकास नगर के ग्राम सभा उधिया बाग में लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) की बैठक संपन्न हुई।

cradmin

इंडिया गठबंधन में भ्रष्टाचारियों का जमावड़ा है : नड्डा

prabhatchingari

Leave a Comment