Advertisement

बीकेटीसी के नवनियुक्त सीईओ विजय प्रसाद थपलियाल ने श्री बदरीनाथ धाम के पश्चात श्री केदारनाथ धाम यात्रा व्यवस्थाओं का लिया जायजा

By: prabhatchingari

On: Saturday, August 17, 2024 7:27 AM

Google News
Follow Us
------

देहरादून/केदारनाथ

श्री बदरीनाथ – केदारनाथ मंदिर समिति में उत्तराखंड शासन से प्रतिनियुक्त नये मुख्य कार्याधिकारी ( सीईओं) विजय प्रसाद थपलियाल आज शुक्रवार प्रात: श्री केदारनाथ धाम पहुंचे मंदिर में दर्शन किये भगवान केदारनाथ की पूजा-अर्चना की तथा जलाभिषेक किया मुख्य पुजारी शिवशंकर लिंग ने पूजा-अर्चना संपन्न करायी तथा मुख्य कार्याधिकारी को अंगवस्त्र औढ़ाकर स्वागत किया‌।

मंदिर में दर्शन के बाद मुख्य कार्याधिकारी ने यात्रा व्यवस्थाओं का जायजा लिया इस अवसर पर मंदिर समिति अधिकारियों- तथा तीर्थ पुरोहितों ने उनका स्वागत किया।मुख्य कार्याधिकारी आज शुक्रवार को श्री बदरीनाथ धाम की यात्रा व्यवस्थाओं के निरीक्षण के बाद गुप्तकाशी से केदारनाथ यात्रा व्यवस्थाओं का जायजा लेने पहुंचे थे। उन्होंने यात्री व्यवस्थाओं को चाक चौबंद रखने के आदेश दिये धाम में आने वाले श्रद्धालुओं की दर्शन व्यवस्था के बावत अधिकारियों, तीर्थयात्रियों तथा तीर्थ पुरोहितों से भी बातचीत की।

श्री केदारनाथ धाम में उन्होंने मंदिर समिति के पूजा आउंटर,भोगमंडी, कंप्यूटर कक्ष, भंडार, दर्शन पंक्ति, प्रवचन हाल, कैश काउंटिंग सभागार आदि का निरीक्षण किया। मुख्य कार्याधिकारी दिब्य शिला,आदि गुरु शंकराचार्य समाधि के दर्शन को भी गये अपराह्न को भगवान भैरवनाथ जी के दर्शन करेंगे।

निरीक्षण के बाद मुख्य कार्याधिकारी ने अधिकारियों -कर्मचारियों की बैठक ली तथा सभी कर्मचारियों को सेवाभाव से कार्य करने की तथा तीर्थयात्रियों अतिथि देवो भव् की भावना से व्यवहार बनाये रखने की अपेक्षा की।इस अवसर पर मंदिर समिति सहायक अभियंता विपिन तिवारी भी मुख्य कार्याधिकारी के साथ निरीक्षण के दौरान में मौजूद रहे।

इससे पहले हैलीपेड पर मंदिर समिति वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी/ प्रभारी केदारनाथ मंदिर यदुवीर पुष्पवान ने

मुख्य कार्याधिकारी की अगवानी की तथा मंदिर दर्शन के पश्चात मुख्य कार्याधिकारी को भगवान केदारनाथ का प्रसाद भेंट किया।

इस अवसर पर तीर्थ पुरोहित संतोष त्रिवेदी, धर्माधिकारी ओंकार शुक्ला, वेदपाठी स्वयंबर सेमवाल स.लेखाकार प्रमोद बगवाड़ी, वरिष्ठ सहायक विपिन तिवारी, प्रबंधक प्रदीप सेमवाल अरविंद शुक्ला, कुलदीप धर्म्वाण, विपिन कुमार,हेमंत कुर्मांचली,विक्रम रावत,‌ललित त्रिवेदी, प्रबल सिंह चौहान आदि भी मौजूद रहे।

आज मुख्य कार्याधिकारी श्री केदारनाथ धाम में ही प्रवास करेंगे तथा आज देहरादून को रवाना होंगे।बीकेटीसी मीडिया प्रभारी डा. हरीश गौड़ ने बताया कि मुख्य कार्याधिकारी ने बीते कल 15 अगस्त को बृहस्पतिवार देर शाम शोणित पुर लमगौंडी ( जिला रूद्रप्रयाग) में स्थित मंदिर समिति के केदारनाथ आदर्श संस्कृत महाविद्यालय का निरीक्षण किया प्रधानाचार्य नित्यानंद पोखरियाल को दिशा-निर्देश दिये इस अवसर पर सुभाष सेमवाल,राकेश झिंक्वाण आदि मौजूद रहे।

इससे पहले 14 अगस्त को मुख्य कार्याधिकारी श्री बदरीनाथ धाम में दर्शन एवं व्यवस्थाओं के निरीक्षण को पहुंचे थे स्वतंत्रता दिवस कार्यक्रम में शामिल रहे।

इसी दिन श्री ओंकारेश्वर मंदिर उखीमठ को रवाना हुए इससे पहले संस्कृत माध्यमिक विद्यालय मंडल का निरीक्षण किया।

श्री ओंकारेश्वर मंदिर उखीमठ पहुंचकर दर्शन किया मंदिर व्यवस्थाओं, कोठा भवन निर्माण कार्यो का जायजा लिया इस अवसर पर उखीमठ में सहायक अभियंता विपिन तिवारी ,पुजारी बागेश लिंग,वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी डीएस भुजवान, मंदिर प्रभारी रमेश नेगी, दफेदार विदेश शैवआदि मौजूद रहे‌।

बीते कल 15 अगस्त देर शाम मुख्य कार्याधिकारी श्री विश्वनाथ मंदिर गुप्तकाशी पहुंचे थे सांयकालीन आरती में भी शामिल हुए इस अवसर पर प्रबंधक भगवती सेमवाल पुजारी शिवलिंग चपटा, व्यापार संघ अध्यक्ष चुन्नी लाल,नवीन देवशाली, आनंद तिवारी,उषा पंवार,मौजूद रहे।

भ्रमण कार्यक्रम के अनुसार 13 अगस्त मंगलवार को मुख्य कार्याधिकारी ‌ ने देहरादून से प्रस्थान कर मंदिर समिति विश्रामगृह ऋषिकेश, देवप्रयाग, श्रीनगर, धारी देवी, रूद्रप्रयाग, नन्दप्रयाग, चमोली, पीपलकोटी का निरीक्षण किया।

14 अगस्त बुद्धवार को श्री नृसिंह मन्दिर जोशीमठ दर्शन, पूजन तथा मंदिर समिति कार्यालय निरीक्षण कर श्री बदरीनाथ धाम पहुंचकर अपराह्न को श्री बदरीनाथ मन्दिर में दर्शन, पूजा-अर्चना के बाद कार्यालय का निरीक्षण किया।

15 अगस्त गुरूवार को श्री बदरीनाथ धाम में स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर झण्डा रोहण कार्यक्रम में प्रतिभाग किया। मन्दिर में दर्शन, पूजन एवं श्री बदरीनाथ स्थित परिसम्पत्तियों एवं निर्माण कार्यों, विश्राम गृहों, बस टर्मिनल का निरीक्षण किया। 15 अगस्त अपराह्न को श्री बदरीनाथ धाम से ऊखीमठ प्रस्थान किया।

Static 1 Static 1

prabhatchingari

I am a passionate editor who loves to cover each and every news and present it forward . For Promotion Related Queries Contact :- 9897399127
For Feedback - feedback@example.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Leave a Comment