Prabhat Chingari
उत्तराखंडराजनीती

ब्लॉक प्रमुख सीता पवार ने संभाला पदभार, 36 सदस्यों को दिलाई शपथ

 

थत्यूड ब्लॉक सभागार में हुआ शपथ ग्रहण समारोह, क्षेत्रीय विकास के लिए मिलकर कार्य करने का आह्वान

 

थत्यूड (नैनबाग-जौनपुर विकासखंड)।

थत्यूड ब्लॉक सभागार में आयोजित एक गरिमामय समारोह में धनोल्टी की उप जिलाधिकारी मंजू राजपूत ने नवनिर्वाचित ब्लॉक प्रमुख सीता पवार, ज्येष्ठ उप प्रमुख जय कृष्ण उनियाल एवं कनिष्ठ उप प्रमुख मंजू पवार को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। इसके उपरांत ब्लॉक प्रमुख सीता पवार ने क्षेत्र पंचायत के सभी 36 निर्वाचित सदस्यों को शपथ ग्रहण करवाई।

 

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि, मसूरी नगर पालिका के पूर्व अध्यक्ष मनमोहन सिंह मल्ल ने सभी नवनिर्वाचित जनप्रतिनिधियों को बधाई दी। उन्होंने कहा कि “ब्लॉक प्रमुख एवं सदस्यगण यदि दलगत राजनीति से ऊपर उठकर एकजुट होकर कार्य करेंगे तो निश्चित ही क्षेत्र का समग्र विकास सुनिश्चित होगा।”

 

इस अवसर पर ब्लॉक प्रमुख सीता पवार ने सभी क्षेत्र पंचायत सदस्यों का आभार जताते हुए कहा कि “सभी के सहयोग से क्षेत्र के विकास हेतु निरंतर प्रयासरत रहूंगी।” उन्होंने हवन-पूजन के साथ ब्लॉक कार्यालय में औपचारिक रूप से पदभार ग्रहण किया।

 

खंड विकास अधिकारी अर्जुन सिंह रावत ने जानकारी दी कि नियोजित बैठक, जो 30 अगस्त को प्रस्तावित थी, अब आगामी 4 सितंबर को आयोजित की जाएगी।

 

समारोह में पूर्व ब्लॉक प्रमुख सीता रावत, कुंवर सिंह पवार, खंड विकास अधिकारी अर्जुन सिंह रावत, महिपाल सिंह रावत, खेमराज भट्ट, सुरेंद्र रावत, वीरेंद्र राणा, व्यापार मंडल अध्यक्ष अकबीर पवार, कुलबीर रावत, हरीश नौटियाल सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे। संचालन डीपी चमोली ने किया ।

 

Related posts

जिला प्रशासन ने पीसीएस की प्रारम्भिक परीक्षा के लिए सभी अभ्यर्थीयों को एक दिन पूर्व परीक्षा केंद्र के समीप आवास की व्यवस्था सुनिश्चित करने की अपील की

cradmin

श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल में वैश्विक इंटरवेंशनल रेडियोलॉजी दिवस की रही धूम

cradmin

ग्रीन टेक्नोलॉजी को बढ़ावा देने का संदेश लेकर गूंजा ग्राफिक एरा

cradmin

चमोली में कारगिल विजय दिवस पर शहीदों को नमन, वीर नारियां सम्मानित

cradmin

जनसुनवाई प्रणाली राज्य सरकार की प्राथमिकता; लापरवाही बर्दाश्त नहीः 

cradmin

भू बैकुण्ठ बद्रीनाथ धाम के कपाट श्रद्धालुओं के लिए खुले

prabhatchingari

Leave a Comment